मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

Meta AI Hindi: मेटा एआई अब हिंदी समेत 7 नयी भाषाओं में उपलब्ध है. मेटा अब यूजर्स को एआई चैटबॉट की मदद से व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक हिंदी समेत कई भाषाओं में चैटिंग, वीडियो और वॉइस कॉलिंग की सुविधा देगी.

Meta AI Hindi: मेटा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का इस्तेमाल अब आप हिंदी भाषा में भी कर सकते हैं. मेटा एआई अब हिंदी सहित 7 भाषाओं को सपोर्ट करेगा. इनमें फ्रेंच, पुर्तगाली, स्पैनिश, जर्मन और इटैलियन जैसी भाषाएं शामिल हैं.

ऐप ओपन करते ही नजर आयेगा ऑप्शन

मेटा का कहना है कि वह अपने ऐप्स और डिवाइस के साथ मेटा एआई के ऐक्सेस को बढ़ा रही है. यूजर्स को उनके सवालों के संतोषजनक जवाब मिल पाएं, इसके लिए एआई चैटबॉट में नये फीचर्स जोड़े जा रहे हैं. इसका इस्तेमाल व्हाॅट्सऐप पर किया जा सकता है, जो ऐप ओपन करते ही नजर आ जाता है. इसे यूज करने के लिए मेटा एआई के चैट पेज पर जाएंगे और यह आपके हिंदी में पूछे गए सवाल का जवाब हिंदी में देगा.

WhatsApp Meta AI Studio: व्हाट्सऐप ला रहा रोबोटिक फीचर, एक क्लिक में देगा हर सवाल का जवाब

WhatsApp के मेटा AI में यूजर्स को मिलेंगे ये मजेदार फीचर्स

मेटा एआई असिस्टेंट में और भाषाएं जुड़ेंगी?

मेटा प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध इन भाषाओं के सपोर्ट से व्हाॅट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर पर मेटा एआई के साथ बातचीत कर सकते हैं. सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि प्लैटफॉर्म अधिक रचनात्मक और बुद्धिमान बन गया है और जल्द ही इस एआई असिस्टेंट में और भाषाएं जोड़ी जाएंगी.

मेटा एआई से क्या फायदा होगा?

मेटा एआई का इस्तेमाल आप गूगल सर्च की तरह कर सकते हैं. जैसे आप गूगल से सवाल पूछते हैं, उसी तरह आप मेटा एआई से भी सवाल पूछ सकते हैं. अच्छी बात यह है कि यह सर्विस अब हिंदी में भी आ गई है. मेटा का एआई चैटबॉट अपने डेटा के आधार पर कुछ सेकेंड्स में जवाब दे देता है. इसके साथ ही, आप मेटा एआई का इस्तेमाल इंग्लिश सीखने, मेल की ड्राफ्टिंग करवाने, कोई आर्टिकल लिखवाने और कोई इमेज बनवाने में कर सकते हैं.

मेटा एआई का व्हाॅट्सऐप पर कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आपको अपने इलाके का मौसम जानना हो, तो व्हॉट्सऐप पर इनबिल्‍ट हो चुके मेटा एआई से चैट कर सकते हैं-
स्टेप 1 : जिस ग्रुप चैट में आप एआई का उपयोग करना चाहते हैं, उसे ओपन कर लेना है
स्टेप 2 : मैसेज में @ टाइप करें, फिर Meta AI पर क्लिक करना है
स्टेप 3 : अब शर्तों को पढ़ना है और स्वीकार कर लेना है
स्टेप 4 : अब आपको अपना प्रश्न या प्रॉम्प्ट टाइप कर एंटर करना है
स्टेप 5 : अब आपके सवालों के जवाब के साथ मेटा एआई तैयार मिल जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >