भारत में Google Maps का नया फीचर Ask Map आ गया है. यह Gemini AI पर आधारित एक AI फीचर है, जिसकी मदद से आप Google Maps से सीधे सवाल पूछ सकते हैं. ऐसे में अब सिर्फ जगह सर्च करने के बजाय यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सुझाव भी ले सकते हैं. जैसे कहां घूमना है, क्या खाना है या रूट कैसे प्लान करना है. इसके लिए आपको बस सही तरीके से प्रॉम्प्ट देना होगा. आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं यह फीचर और क्या दे सकते हैं प्रॉम्प्ट.
Ask Maps कैसे इस्तेमाल करें?
- अपने मोबाइल या टैबलेट में Google Maps ओपन करें.
- सर्च बार के नीचे दिख रहे Ask ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अपना सवाल टाइप करें या माइक्रोफोन से बोलें.
- Send पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
यूजर्स Ask Maps में अपनी बातचीत की हिस्ट्री भी देख सकते हैं और चाहें तो उसे आसानी से डिलीट भी कर सकते हैं.
ध्यान रखें, यह फीचर फिलहाल Android और iOS डिवाइस पर अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है. अन्य भाषाओं, जैसे हिंदी के लिए सपोर्ट धीरे-धीरे जोड़ा जा रहा है.
कौन-कौन से सवाल पूछ सकते हैं?
अगर आप Ask Maps का इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि क्या पूछें, तो यहां दिए गए प्रॉम्प्ट आपके काम आ सकते हैं.
Prompt 1 (For solo time): Find a quiet bar within 1 mile that is not too busy and is good for sitting and reading a book.
Prompt 2 (For photography): I want to take a photo of [your place]. Suggest a spot where the sun is behind me so the picture comes out clear.
Prompt 3 (For walking/running): Create a walking or running route for [your route] that goes through scenic spots and ends at sunset.
Prompt 4 (For trip planning): Give me ideas for a 3-day trip, including places to visit, hidden gems, and shopping options.
Prompt 5 (For dinner): Find a highly rated restaurant within 20 minutes from home with a table for 4 and outdoor seating available tonight.
कुल मिलाकर, Ask Maps फीचर Google Maps को एक स्मार्ट AI गाइड में बदल देता है, जिससे यूजर्स अब सिर्फ लोकेशन नहीं बल्कि अपने हिसाब से पर्सनलाइज्ड सुझाव भी पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Google का नया अपडेट, कार में YouTube ऑडियो कंट्रोल हुआ आसान
