Google Maps में Gemini का ‘Ask Maps’ फीचर कैसे इस्तेमाल करें? जानें प्रोसेस

अब Google Maps और भी स्मार्ट हो गया है. इसमें एक नया AI फीचर ‘Ask Maps’ जोड़ा गया है. इसकी मदद से आप आसपास की जगहों के बारे में सीधे सवाल पूछ सकते हैं. यह नया फीचर फिलहाल भारत और अमेरिका में Android और iOS यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है.

अगर आप नई जगहों को एक्सप्लोर करने या ड्राइव करते समय सही जगह ढूंढने के लिए Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपका काम और आसान होने वाला है. Google Maps में हाल ही में कुछ नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें सबसे खास है ‘Ask Maps’ फीचर. इस फीचर की मदद से अब आपको किसी जगह के बारे में बार-बार सर्च करने या ढेरों रिव्यू पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस सीधे अपना सवाल टाइप कीजिए और Google Maps आपको तुरंत जवाब दे देगा. अब सवाल यह है कि Google Maps में Ask Maps फीचर को इस्तेमाल कैसे किया जाए? आइए जानते हैं.

Ask Maps इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

  • सबसे पहले, Ask Maps को Google के Gemini AI मॉडल्स पावर देते हैं. यानी यह फीचर AI की मदद से आपके सवालों को समझकर जवाब देता है.
  • दूसरी बात, यह फीचर तभी काम करेगा जब आप अपने Google अकाउंट से लॉग-इन होंगे. बिना लॉग-इन किए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
  • इसके अलावा, जो रिजल्ट आपको दिखेंगे, वे आपकी पिछली सर्च और सेव की हुई जगहों के बेस्ड पर पर्सनलाइज्ड भी हो सकते हैं.
  • फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे मोबाइल डिवाइस पर रोल-आउट किया जा रहा है, इसलिए संभव है कि अभी यह हर यूजर के पास न पहुंच हो.

Google Maps में Ask Maps फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

  • सबसे पहले यह चेक कर लें कि आपके फोन में Google Maps ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल है.
  • अब अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप खोलें.
  • स्क्रीन पर जब Ask Maps का ऑप्शन दिखाई दे, तो उस पर टैप करें.
  • इसके बाद आप अपनी जरूरत का सवाल सीधे और आसान शब्दों में पूछ सकते हैं.
  • आपका सवाल पूछते ही स्क्रीन पर कई सुझाव (suggestions) दिखाई देंगे.
  • इनमें से अपनी पसंद की जगह चुनें और फिर आप डायरेक्शन ले सकते हैं. उस जगह को सेव कर सकते हैं या दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Instagram चैट्स की सेफ्टी अब गई, Meta हटा रहा सिक्योरिटी फीचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >