फोन की स्टोरेज बार-बार फुल क्यों हो रही है? WhatsApp सेटिंग में छुपा है असली कारण

क्या आपका फोन बिना वजह बार-बार भर जा रहा है? इसका कारण WhatsApp का ऑटो डाउनलोड फीचर हो सकता है. सही सेटिंग बदलकर आप अनचाहे फोटो-वीडियो, डेटा की बर्बादी और गैलरी की गंदगी से एक साथ छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

क्या आपकी गैलरी में भी बिना मतलब की फोटो और वीडियो भरती जा रही हैं? इसकी वजह WhatsApp का ऑटो डाउनलोड (auto-download) फीचर हो सकता है. यह अपने आप मीडिया सेव कर लेता है. अगर आप हर बार इन्हें डिलीट करने से परेशान हो गए हैं, तो चिंता मत कीजिए. बस कुछ आसान स्टेप्स में आप WhatsApp का ऑटो डाउनलोड बंद करके अपनी गैलरी को साफ रख सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस.

फोन में ऑटो डाउनलोड फीचर कैसे बंद करें?

  • अपने स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें.
  • नीचे स्क्रॉल करके Storage and data ऑप्शन पर जाएं.
  • उस पर क्लिक करें और फिर नीचे स्क्रॉल करके Media auto-download तक पहुंचें.
  • अब Mobile data, Wi-Fi और Roaming, तीनों ऑप्शंस के अंदर दिए गए सभी मीडिया टाइप्स को अनचेक (deselect) कर दें.

WhatsApp Web पर ऑटो डाउनलोड फीचर कैसे बंद करें?

  • अपने WhatsApp प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें और नीचे स्क्रॉल करके Chats सेक्शन में जाएं.
  • Chats के अंदर आपको Media auto-download का ऑप्शन मिलेगा.
  • इस पर क्लिक करके अपनी जरूरत के हिसाब से फोटो, वीडियो या दूसरे मीडिया टाइप को चेक या अनचेक कर सकते हैं.
  • इसी सेटिंग में आपको Media upload quality का ऑप्शन भी मिलेगा. यहां आप मीडिया की क्वालिटी को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं.

इस फीचर को बंद करना क्यों जरूरी है?

जब WhatsApp या दूसरी ऐप्स अपने आप फोटो और वीडियो डाउनलोड करने लगती हैं, तो आपके फोन की स्टोरेज धीरे-धीरे भरती जाती है. कई बार गैलरी में ढेर सारी बेकार तस्वीरें और वीडियो जमा हो जाते हैं, जिन्हें साफ करने का समय ही नहीं मिलता.

इतना ही नहीं, ये फीचर आपके मोबाइल डेटा को भी तेजी से खत्म करता है. खासकर जब हाई-क्वालिटी फोटो या वीडियो डाउनलोड होते हैं, तो इंटरनेट डेटा काफी जल्दी खत्म हो जाता है. कई बार इससे इंटरनेट स्पीड भी स्लो लगने लगती है. हालांकि, अगर आप चाहें तो सेटिंग्स बदलकर सिर्फ Wi-Fi पर ही मीडिया डाउनलोड होने का ऑप्शन रख सकते हैं. इससे डेटा भी बचेगा और फोन भी कंट्रोल में रहेगा.

यह भी पढ़ें: अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, WhatsApp Web में आ रहे हैं 49 नए थीम्स, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >