Whatsapp पर ब्लॉक होने के बाद भी ऐसे भेज पाएंगे मैसेज, जान लीजिए सीक्रेट ट्रिक

How to Text someone who blocked me on WhatsApp : इस लेख में, हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप ब्लॉक होने के बावजूद किसी व्यक्ति को मैसेज भेज सकते हैं.

How to Text someone who blocked me on WhatsApp: व्हाट्सऐप एक लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म है, जिसका उपयोग करोड़ों लोग करते हैं. यह दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत, ऑडियो-वीडियो फाइल शेयरिंग और कॉलिंग के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होता है. इस लेख में, हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप ब्लॉक होने के बावजूद किसी व्यक्ति को मैसेज भेज सकते हैं.

ब्लॉक होने पर ऐसे करें मैसेज

कभी-कभार आपका दोस्त आपकी किसी बात से नाराज होकर आपको व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर देता है. इससे आप उस व्यक्ति को मैसेज या कॉल नहीं कर पाते. अगर आप व्हाट्सऐप पर ब्लॉक हो गए हैं और फिर भी उस व्यक्ति को मैसेज भेजना चाहते हैं, तो कुछ ट्रिक्स हैं जिन्हें अपनाकर आप ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए आपको उस व्यक्ति का नंबर जानना होगा और इंटरनेट का इस्तेमाल करके आप आसानी से ब्लॉक होने के बावजूद मैसेज भेज सकते हैं.

ब्लॉक होने पर ऐसे करें मैसेज – तरीका नंबर 1

किसी ने अगर आपको व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है, तो आप उस व्यक्ति से संपर्क करने के लिए एक नया ग्रुप बना सकते हैं. इसमें उस व्यक्ति को जोड़ें और फिर ग्रुप चैट में आप आसानी से उससे बात कर सकते हैं. इस तरीके से वह आपके भेजे गए मैसेज को देख पाएगा.

ब्लॉक होने पर ऐसे करें मैसेज – तरीका नंबर 2

आप अपना व्हाट्सऐप अकाउंट डिलीट कर सकते हैं. अकाउंट डिलीट करने के बाद, व्हाट्सऐप को फिर से इंस्टॉल करें और नया अकाउंट बनाएं. इसके बाद आप उस व्यक्ति को मैसेज भेज सकते हैं, जिसने आपको पहले ब्लॉक किया था. हालांकि, ध्यान रखें कि अकाउंट डिलीट करने पर आपकी पुरानी चैट्स और डेटा भी डिलीट हो जाएंगे.

Aadhaar Registered Mobile Number: आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर भूल गए हैं? 2 मिनट में ऐसे जानें

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >