WhatsApp चैट गलती से डिलीट हो गई? Android और iPhone में ऐसे करें आसानी से रिस्टोर

अगर WhatsApp चैट गलती से डिलीट हो जाए या नया फोन लेने के बाद पुरानी बातचीत गायब दिखे, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से अपनी चैट वापस पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे.

क्या आपका फोन कभी खो गया है या आपने नया स्मार्टफोन लिया और पता चला कि पुराने WhatsApp चैट्स गायब हो गए? ऐसे टाइम में परेशान होना लाजिमी है. लेकिन अच्छी बात ये है कि आप उन्हें वापस पा सकते हैं. WhatsApp Android और iPhone दोनों यूजर्स को अपने चैट्स और मीडिया का बैकअप लेने की सुविधा देता है. इससे आपकी बातचीत की एक कॉपी सेफ रहती है. इसे बाद में आप आसानी से वापस रिस्टोर कर सकते हैं. रिस्टोर करने के स्टेप्स भी काफी आसान हैं. आइए आपको बताते हैं.

ध्यान में रखें ये बातें 

स्टेप्स ट्राई करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. WhatsApp Web, WhatsApp Mac या WhatsApp Windows जैसे लिंक्ड डिवाइस से आप चैट का बैकअप या रिस्टोर नहीं कर सकते. इसके लिए वही मेन फोन जरूरी होता है, जिस पर आपने सबसे पहले WhatsApp रजिस्टर किया था और बाद में दूसरे डिवाइस लिंक किए थे.

आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आपके फोन में Google Account लॉग-इन और एक्टिव होना चाहिए. इसके लिए Google Play Services का होना जरूरी है. साथ ही, आपके फोन में और आपके Google Account में भी अच्छी-खासी खाली स्टोरेज स्पेस भी होना चाहिए.

Android पर WhatsApp चैट कैसे रिस्टोर करें?

  • सबसे पहले अपने Android फोन में WhatsApp खोल लें.
  • ऊपर दाई तरफ दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें.
  • फिर Settings में चले जाएं.
  • अब Chats पर टैप करके Chat Backup ऑप्शन को खोल लें.
  • इसके बाद Back up पर टैप करें और आपकी चैट का बैकअप बन जाएगा.

iOS (iPhone) पर WhatsApp चैट कैसे रिस्टोर करें?

  • अपने iPhone में WhatsApp खोलें.
  • ऊपर अपना Profile Picture पर टैप करें.
  • फिर Chats में जाएं.
  • अब Chat Backup चुनें और Back up now पर टैप करें.
  • इतना करते ही आपकी चैट का बैकअप तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Web से अब सीधे कर पाएंगे Voice और Video कॉल, जानें कैसे करेगा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >