Oops! भूल से किसी को गलत ईमेल भेज दिया? Gmail में सिर्फ एक क्लिक में ऐसे बुला लें वापस

Gmail का ‘Undo Send’ फीचर आपको ईमेल भेजने के कुछ ही सेकंड बाद उसे रोकने का मौका देता है, ताकि कोई गलती हो जाए तो तुरंत सुधारी जा सके. आइए आपको बताते हैं कैसे आप इस फीचर को कंप्यूटर और मोबाइल दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहें तो कैंसिल करने का समय को 30 सेकंड तक भी बढ़ा सकते हैं.

Gmail: कई बार ऐसा होता है कि मेल लिखते समय हम कोई गलती कर देते हैं, कोई जरूरी बात लिखना भूल जाते हैं, या फिर मेल गलत व्यक्ति को ही भेज देते हैं. ऐसे में इन गलतियों को तुरंत सुधारने का मौका Gmail का ‘Undo Send’ फीचर देता है. इस फीचर की मदद से आप ईमेल भेजने के कुछ ही सेकंड बाद उसे कैंसल कर सकते हैं. यह असल में ईमेल को तुरंत भेजने के बजाय थोड़ी देर रोककर रखता है, ताकि उस दौरान आप चाहे तो भेजा गया मेल वापस ले सकें, इससे पहले कि वह सामने वाले के इनबॉक्स तक पहुंच जाए.

अगर आपको पता हो कि यह फीचर कैसे काम करता है और कैंसल करने वाला टाइम कैसे बढ़ाया जा सकता है, तो आप कई गलतियों से बच सकते हैं. यह फीचर Gmail के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन पर आपको मिलता है. आइए जानते हैं आखिर Undo Send फीचर कैसे यूज करें और मैसेज वापस लेने के लिए मिलने वाला समय कैसे बढ़ाएं.

डेस्कटॉप पर Gmail का Undo Send फीचर कैसे यूज करें?

  • ईमेल भेजते ही नीचे लेफ्ट साइड में एक छोटा ‘Message sent’ वाला बॉक्स दिखाई देगा.
  • वहां Undo पर क्लिक करें.
  • ईमेल दोबारा खुल जाएगा, जहां आप उसमें जरूरी बदलाव कर सकते हैं या चाहें तो डिलीट भी कर सकते हैं.

मोबाइल (Android या iOS) पर Undo Send फीचर कैसे यूज करें?

  • जैसे ही आप मैसेज भेजते हैं, नीचे की तरफ ‘Sent’ का नोटिफिकेशन दिखता है.
  • उसके ठीक बाद Undo पर टैप करें.
  • मैसेज दोबारा खुल जाएगा और आप उसे बदल सकते हैं.

ध्यान रहे फोन में Undo बटन कुछ ही सेकंड के लिए दिखता है. अगर आपने उसे समय पर नहीं दबाया, तो मैसेज हमेशा के लिए भेज दिया जाता है और वापस नहीं लिया जा सकता.

Undo Send का टाइम कैसे बढ़ाएं?

Gmail आपको ये सेट करने की सुविधा देता है कि आप कितनी देर तक भेजा हुआ मेल वापस ले सकते हैं. ऐसा करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • Gmail खोलें और ऊपर दिए गए गियर आइकन पर क्लिक करें.
  • See all settings चुनें.
  • General टैब में नीचे स्क्रोल करके Undo Send वाला ऑप्शन ढूंढे.
  • यहां 5, 10, 20 या 30 सेकंड में से कोई भी समय चुन लें.
  • सबसे नीचे जाकर Save Changes पर क्लिक कर दें.

यह भी पढ़ें: मौत के बाद क्या होता है आपके Gmail अकाउंट के साथ? आप खुद कर सकते हैं तय, जान लें पूरा प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >