15 साल पुराना फ्रिज कैसे बनाएं नया जैसा? टेक्नीशियन के बताए ये 7 सीक्रेट्स आएंगे काम

How to Make Old Refrigerator Look New: पुराना रेफ्रिजरेटर नया खरीदने की बजाय इन 7 आसान टिप्स से दें उसे एक नई चमक. जानिए सफाई, रख-रखाव और छोटे-छोटे सुधारों के जरिए कैसे दिखेगा आपका फ्रिज एकदम नया जैसा. रसोई के स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक टिप्स और विशेषज्ञों के मेंटेनेंस राज जानने के लिए पढ़ें.

How to Make Old Refrigerator Look New: गर्मी और मॉनसून का मौसम और रेफ्रिजरेटर की अहमियत, दोनों साथ चलते हैं. लेकिन अगर आपका फ्रिज 10 साल पुराना हो चुका है और दिखने में भी थका-हारा लग रहा है, तो तुरंत नया खरीदने की जरूरत नहीं. पेशेवर टेक्नीशियनों ने कुछ आसान टिप्स साझा किये हैं, जिनसे न सिर्फ आपका पुराना फ्रिज नया जैसा दिखेगा, बल्कि उसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी.

टेक्नीशियन के 7 चमत्कारी टिप्स

सालाना मेंटेनेंस है जरूरी

रेगुलर सर्विसिंग से रेफ्रिजरेटर की लाइफ कई साल बढ़ाई जा सकती है. साल में एक बार प्रोफेशनल से जरूर चेकअप कराएं.

रबर गैस्केट की सफाई न भूलें

फ्रिज का दरवाजा ठीक से सील नहीं होता, तो कूलिंग प्रभावित होती है.गैस्केट को गरम पानी और साबुन से साफ रखें.

डस्ट से फ्री रखें कंडेंसर कॉइल्स

फ्रिज के पीछे की कॉइल्स में धूल जमा होने से कूलिंग एफिशिएंसी गिरती है. हर 6 महीने में ब्रश या वैक्यूम से साफ करें.

इनर बॉडी को चमकाएं बेकिंग सोडा से

बेकिंग सोडा और पानी का घोल बनाकर फ्रिज के अंदरूनी हिस्से को साफ करें. इससे गंध भी दूर होगी और चमक भी बढ़ेगी.

डेंट और स्क्रैच से पाएं निजात

कार वैक्स या पॉलिशिंग क्रीम से हल्के स्क्रैच को छिपाया जा सकता है. इससे फ्रिज की बॉडी नयी जैसी लगेगी.

एलईडी लाइट का इस्तेमाल करें

पुराने रेफ्रिजरेटर में LED लाइट लगाने से अंदरूनी दृश्य बेहतर होता है और बिजली की बचत भी होती है.

डिफ्रॉस्ट का ध्यान रखें

अगर फ्रिज मैनुअल डिफ्रॉस्ट वाला है, तो हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर डिफ्रॉस्टकरें.

बोनस टिप

फ्रिज के ऊपर कुछ भी न रखें. यह न सिर्फ एयरफ्लो को बाधित करता है, बल्कि कंप्रेसर पर भी दबाव डालता है जिससे जल्दी खराबी आ सकती है.

How to Make Old Refrigerator Look New

जरा सोचिए, थोड़ी मेहनत और सही देखरेख से आपका पुराना फ्रिज भी बन सकता है चमचमाता सुपरस्टार. तो अगली बार नया फ्रिज खरीदने का ख्याल आए, इन टिप्स को जरूर आजमाएं. जेब भी बचेगी और घर भी दिखेगा स्टाइलिश.

आधा भारत नहीं जानता Fridge और दीवार के बीच कितनी होनी चाहिए दूरी, जान गए तो खुद बन जाएंगे टेक्नीशियन

Refrigerator Tips: फ्रीजर में बार-बार बनता है बर्फ का पहाड़? इन 5 टिप्स की मदद से करें इसे ठीक

ऑनलाइन फ्रिज की कर रहे हैं शॉपिंग तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना झेलनी पड़ सकती है परेशानी

90% भारत नहीं जानता, फ्रीज के बिना मुगलों ने बर्फ का इस्तेमाल कैसे किया?

Fridge Smell Tips: फ्रिज की बदबू को चुटकियों में करें दूर! खाने को लंबे समय तक रखेगा ताजा

Storing Bread in Refrigerator: ब्रेड फ्रीज में रखकर खाना कितना सही? जानें ब्रेड स्टोर करने का सही तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >