How to Make Money on YouTube: ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी की तरह आप भी महीने में कमा सकते हैं लाखों रुपये, जानिए कैसे

How to Make Money on YouTube: झारखंड के ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी आजकल सुर्खियों में हैं. लगभग बीस साल से ट्रक चला रहे यूट्यूब के जरिये हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं. आप भी कर सकते हैं ऐसा, जानिए कैसे-

How to Make Money on YouTube: झारखंड के ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी आजकल सुर्खियों में हैं. लगभग बीस साल से ट्रक चला रहे राजेश की जिंदगी में यूट्यूब एक बड़ा बदलाव लेकर आया.

राजेश रवानी ट्रक चलाने के साथ अपने वीडियो ब्लॉग्स बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करते हैं. पिछले दिनों दिग्गज उद्योगपति आनंद हाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी चर्चा की थी.

राजेश रवानी को लेकर क्या चर्चा है?

ट्रक डाइवर से यूट्यूबर बने राजेश के यूट्यूब सब्सक्राइबर्स की संख्या धीरे-धीरे बढ़कर 19 लाख के पास पहुंच गई है. हाल ही में एक पॉडकास्ट के बाद राजेश चर्चा में आ गए हैं.

पिछले कई सालों से ट्रक चलाकर हर महीने हजारों में कमानेवाले राजेश अब यूट्यूब के जरिये हर महीने लाखों रुपये कमा लेते हैं. इस कमाई से उन्होंने एक नया घर भी बनवा लिया है.

यूट्यूब वीडियोज के जरिये कितना कमा लेते हैं राजेश रवानी?

राजेश रवानी ने पॉडकास्ट पर बात करते हुए बताया कि वे ट्रक चलाकर महीने में 30 हजार रुपये तक कमाते हैं. वहीं, यूट्यूब वीडियोज के जरिये वह एक महीने में 10 लाख रुपये तक कमा चुके हैं.

यूट्यूब पर अपने पहले वीडियो के बारे में राजेश ने बताया कि शुरू में वह वॉयसओवर के साथ वीडियो पोस्ट करते थे, बाद में उनके व्यूअर्स ने उन्हें अपना चेहरा दिखाने के लिए कहा.

राजेश रवानी के वीडियोज कौन बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट करता है?

राजेश रवानी ने बताया कि तब उनके बेटे ने उनका चेहरा दिखाते हुए एक वीडियो बनाया और पोस्ट किया. उस वीडियो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और उसपर 4.5 लाख से ज्यादा व्यूज आये.

यूट्यूब चैनल पर अपने व्लॉग्स शेयर करने के साथ ही साथ राजेश ट्रक भी चलाते हैं. अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपने परिवार को देते हैं.

यूट्यूब से पैसा कैसे कमा सकते हैं?

आप भी यूट्यूब के जरिये पैसा काम सकते हैं. इसके लिए आपको यूट्यूब पर अपना चैनल बनाने और कुछ शर्तों को पूरा करने की जरूरत होगी.

यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करने के लिए कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स चाहिए होते हैं. इसके साथ ही, आपके चैनल पर 3 वीडियो भी अपलोड होने चाहिए.

यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करने के लिए कितने वॉच आवर्स और कितने यूट्यूब शॉर्ट्स के व्यूज जरूरी?

यूट्यूब चैनल पर पिछले एक साल में 3000 वॉच आवर्स होने चाहिए या पिछले 90 दिनों में 30 लाख यूट्यूब शॉर्ट्स के व्यूज होने चाहिए.

चैनल मॉनेटाइज हो जाएगा, तो आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आपके कंटेंट की क्वाॅलिटी और रीच पर कमाई निर्भर होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >