टेक कंपनी Google अपने Gemini ऐप को और भी ज्यादा काम का बना रही है. नए अपडेट के साथ अब Gemini सीधे चैट के अंदर ही फाइलें जेनरेट और एक्सपोर्ट कर सकता है. यानी अब सिर्फ एक आइडिया से शुरू करके आप बिना चैट छोड़े पूरा तैयार डॉक्यूमेंट बना सकते हैं. यह फीचर उनके लिए खास है जो काम करते वक्त बार-बार अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करते रहते हैं. सुनने में ये बदलाव छोटा लगता है, लेकिन असल इस्तेमाल में ये आपका काफी समय बचा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
यह नया फीचर क्या करता है?
इस नए अपडेट के साथ Gemini अब चैट के अंदर ही अलग-अलग फॉर्मेट में फाइलें बना सकता है. मतलब आपको अलग-अलग ऐप्स में जाकर काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Google के ब्लॉग के मुताबिक, अब आप चैट के अंदर ही Google Docs, Google Slides, Word (.docx), PDF, TXT और RTF जैसी फाइलें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. अगर आप डेटा या नंबरों पर काम कर रहे हैं, तो यह Google Sheets के साथ-साथ Excel (.xlsx) और CSV फाइलें भी बना सकता है. जो लोग थोड़ा टेक्निकल काम करते हैं, उनके लिए इसमें LaTeX और Markdown (MD) जैसे फॉर्मेट का भी सपोर्ट मिल गया है.
कैसे काम करता है ये फीचर?
असल में ये फीचर बहुत आसान तरीके से काम करता है. आप बस चैट में अपना प्रॉम्प्ट (prompt) लिखते हैं, जैसे आपको कोई रिपोर्ट चाहिए, बजट शीट बनवानी है या प्रेजेंटेशन के लिए नोट्स तैयार करवाने हैं. इसके बाद Gemini उसी चैट के अंदर आपके लिए पूरा फाइल तैयार कर देता है. जैसे ही फाइल बनकर तैयार हो जाती है, आप उसे सीधे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं या चाहें तो Google Drive में भी सेव कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए, आप किसी बजट प्रपोजल को Excel फाइल में बदलने के लिए कह सकते हैं, या बिखरे हुए आइडियाज को एक साफ-सुथरे PDF या Word डॉक्यूमेंट में कन्वर्ट करवा सकते हैं, बिना किसी टैब को बदले या कॉपी-पेस्ट की झंझट के.
यह भी पढ़ें: Google Wallet में आया Aadhaar ID सपोर्ट, अब वेरिफिकेशन करना होगा और भी आसान
