आपका Aadhaar Card कहीं चला न जाए गलत हाथों में, तुरंत कर लें उसे ‘Lock’, जानें आसान तरीका

Aadhaar Card Lock: व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए UIDAI ने आधार बायोमेट्रिक लॉक फीचर पेश किया है. इस सुविधा के जरिए फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और चेहरे के डेटा के अनाधिकृत उपयोग को रोका जा सकता है. यह फीचर खासतौर पर वित्तीय लेन-देन और सरकारी सेवाओं में धोखाधड़ी से बचाव के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है.

Aadhaar Card Lock: आज के समय में आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. इसका उपयोग बैंक खाता खोलने, नया मोबाइल लेते समय , सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और सब्सिडी प्राप्त करने जैसे कई कामों में किया जाता है. लेकिन जैसे-जैसे आधार का इस्तेमाल बढ़ रहा है इससे जुड़ी सुरक्षा से संबंधित चिंताएं भी बढ़ रही हैं. कई बार आधार से जुड़ी जानकारी गलत हाथों में पड़ जाती है जिससे इसके दुरुपयोग का खतरा रहता है.

Aadhaar Card लॉक के फायदे

इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार नंबर को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा प्रदान की है. इस फीचर की मदद से आप अपने आधार की सुरक्षा खुद कर सकते हैं. यदि आपको संदेह है कि आपका आधार नंबर किसी अनधिकृत व्यक्ति तक पहुंच गया है, या आप फर्जी KYC, जाली लोन या सिम क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं तो आप अपने आधार नंबर को अस्थायी रूप से लॉक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कैश की झंझट को कहिए बाय-बाय, अब Post Office में भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, अगस्त से बदलेगी सूरत

लॉक करने से पहले जान लें ये बातें

लॉक होने के बाद कोई भी आपके आधार का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपके पास वर्चुअल आईडी (VID) होना आवश्यक है. यदि आपके पास VID नहीं है, तो आप इसे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से जनरेट कर सकते हैं. ध्यान दें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, क्योंकि वेरीफाई के लिए OTP उसी नंबर पर भेजा जाएगा. आइए जानते है कुछ आसान से स्टेप्स जिन्हें फॉलो कर आप अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं.

अपने Aadhaar Card को कैसे करें लॉक?

  • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
  • अपना आधार नंबर और OTP दर्ज कर लॉगिन कर लें
  • लॉगिन करने के बाद “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं.
  • वहां “Aadhaar Lock/Unlock” का विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर “लॉक यूआईडी” को चुनें.
  • अब अपना VID और कैप्चा कोड दर्ज कर Submit पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से बदल रहा Tatkal Ticket का नियम, IRCTC पर फौरन कर लें यह काम वरना बुक नहीं होगी टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >