कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन कर रहा खटर-पटर की आवाज? जान लीजिए वजहें वरना देना पड़ेगा भारी रिपेयर खर्च

Washing Machine: क्या आपका भी वॉशिंग मशीन कपड़े धोते समय अजीब-अजीब आवाजें करने लगता है? तो इसके कुछ पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. लेकिन टेंशन की बात नहीं है क्यूंकि आप इसका हल आसानी से निकाल सकते हैं. आइए आपको वो 5 बड़े कारण और उन्हें ठीक करने के आसान तरीके बताते हैं.

Washing Machine: वॉशिंग मशीन अब हर घर की सबसे जरूरी चीजों में से एक बन चुका है. यह न सिर्फ कपड़े जल्दी धोता और सूखता है बल्कि समय और मेहनत दोनों की भी बचत करता है. लेकिन आपने कई बार नोटिस किया होगा कि मशीन चलते समय ये अजीब-अजीब आवाजें करने लगता है, जो काफी परेशान करता है. अगर आपके भी मशीन से खड़खड़ाहट, गड़गड़ाहट या तेज आवाज आ रही है, तो इसके कुछ पीछे कुछ कारण हो सकते हैं.

लेकिन टेंशन की बात नहीं है क्यूंकि आप इसका हल आसानी से निकाल सकते हैं. अगर समय रहते आपने इसे ठीक नहीं किया तो मशीन को नुकसान भी हो सकता है. तो आइए जानते हैं 5 आम वजहें और उनके आसान उपाए.

मशीन में कपड़े इधर-उधर रख देना

अगर वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में कपड़े सही तरीके से नहीं रखे गए हैं, तो ड्र्रम झटके खाने लगता है. स्पिन के दौरान मशीन जोर से हिलती है या झटके देती है, तो इसका मतलब है कि कपड़ों का बैलेंस सही नहीं है. ऐसा होने पर कपड़ों को बराबर तरीके से डालें और भारी व हल्के कपड़ों को एक साथ न रखें.

जेब में रखी चीजें

अगर आपकी जेब में सिक्के, चाबी या बटन जैसे छोटे सामान रह जाएं, तो वो वॉशिंग मशीन (Washing Machine) के ड्रम या पंप में जाकर अटक सकते हैं और खटखटाने या टकराने जैसी आवाजें पैदा कर सकते हैं.  इसलिए कपड़ों को मशीन में डालने से पहले हमेशा जेबें खाली करके अच्छे से चेक कर लें.

बियरिंग्स ढीली या खराब होना 

वॉशिंग मशीन के ड्रम के किनारों पर लगी बियरिंग्स समय के साथ घिस जाती हैं या ढीली पड़ जाती हैं. अगर मशीन चलाते समय अंदर से घरघराहट या तेज आवाज आने लगे, तो समझिए दिक्कत बियरिंग में ही है. इसे खुद ठीक करने की कोशिश न करें. किसी एक्सपर्ट टेक्निशियन को बुलाकर बियरिंग बदलवा दें.

पंप या मोटर की दिक्कत 

अगर वॉशिंग मशीन (Washing Machine) का ड्रेन पंप या मोटर खराब हो जाए, तो मशीन से तेज गड़गड़ाहट या खड़खड़ाहट जैसी आवाज आने लगती है. ऐसा हो तो मशीन का ढक्कन खोलकर पंप या मोटर को चेक करें. अगर खराबी मिले, तो उसे रिपेयर या चेंज करवा लें.

मशीन का गलत बैलेंस

अगर वॉशिंग मशीन (Washing Machine) समतल जगह पर नहीं रखी गई है, तो स्पिन करते समय वह हिलने और आवाज करने लगता है. कोशिस करें कि मशीन को समतल सतह पर रखकर उसके पैरों का बैलेंस ठीक करें.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन का वो हिस्सा जो बना रहा आपके कपड़े को बदबूदार, जानें उसे साफ करने के असरदार तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >