मोबाइल नंबर से कैसे पता लगाएं किसी का इंस्टाग्राम अकाउंट? ये है आसान तरीका

इंस्टाग्राम पर किसी को ढूंढने के लिए आमतौर पर उसका यूजरनेम पता होना जरूरी होता है, लेकिन अब आप फोन नंबर के जरिये भी अकाउंट खोज सकते हैं. आइए जानें कैसे

मोबाइल नंबर से कैसे पता लगाएं किसी का इंस्टाग्राम अकाउंट? इंस्टाग्राम पर किसी को ढूंढने के लिए आमतौर पर उसका यूजरनेम पता होना जरूरी होता है. लेकिन अगर आपको यूजरनेम नहीं पता, तो सही प्रोफाइल खोजना मुश्किल हो सकता है. खासतौर पर जब एक जैसे नाम के कई अकाउंट मौजूद हों. लेकिन अब आप फोन नंबर के जरिए भी किसी का इंस्टाग्राम अकाउंट ढूंढ सकते हैं.

फोन नंबर से इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे खोजें?

अगर आप किसी का इंस्टाग्राम अकाउंट फोन नंबर के जरिये ढूंढना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

पहले सुनिश्चित करें कि उस व्यक्ति का नंबर आपके फोन में सेव हो
इंस्टाग्राम ऐप खोलें और ऊपर दाईं ओर तीन लाइन (≡) वाले मेन्यू पर जाएं
‘Follow and Invite Friends’ ऑप्शन पर क्लिक करें
‘Follow Contacts’ पर टैप करें और इंस्टाग्राम को कॉन्टैक्ट ऐक्सेस देने की अनुमति दें
अब आपके सेव किये गए सभी कॉन्टैक्ट्स के इंस्टाग्राम अकाउंट स्क्रीन पर दिखने लगेंगे.

इससे क्या होगा फायदा?

आपको अपने दोस्तों को जल्दी और आसानी से ढूंढने में मदद मिलेगी
यदि किसी का यूजरनेम नहीं पता, तब भी आप उसे फॉलो कर सकेंगे
आप सर्च बार में कॉन्टैक्ट्स के नाम टाइप करके भी अकाउंट खोज सकते हैं.

इन बातों का रखें ख्याल

यह तरीका तभी काम करेगा जब सामने वाला व्यक्ति अपने नंबर से इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक किए हुए हो
आपके इंस्टाग्राम ऐप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट होना चाहिए
अब बिना यूजरनेम जाने भी आप मोबाइल नंबर से किसी का भी इंस्टाग्राम अकाउंट आसानी से खोज सकते हैं. तो आज ही इस फीचर का इस्तेमाल करें और अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम पर जोड़ें.

यह भी पढ़ें: Windows 11 में नए ऐप्स लॉन्च: फाइल्स और कॉन्टैक्ट्स को ढूंढना हुआ आसान

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >