ChatGPT पर आपने भी शेयर की पर्सनल डिटेल? जानें चैट्स डिलीट करने का आसान तरीका

कई लोग ChatGPT सीखने, रिसर्च या बात-चीत के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कभी-कभी चैट्स में हम पर्सनल डिटेल्स भी शेयर कर देते हैं. अच्छी बात यह है कि आप उन्हें आसानी से डिलीट कर सकते हैं. आइए आपको पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं.

आज के समय में ChatGPT कई लोगों के लिए एक बेहद काम का टूल बन चुका है. कोई इसका इस्तेमाल नई चीजें सीखने और रिसर्च करने के लिए करता है, तो कोई खाली समय में बातचीत के लिए. लेकिन आप इसे चाहे जिस भी तरीके से इस्तेमाल करें, एक बात का ध्यान रखना जरूरी है. हो सकता है कि आपकी कुछ चैट ऐसी हों जो संवेदनशील (Sensitive) हों या जिनमें ऐसी जानकारी हो जिसे आप प्राइवेसी के कारण सर्वर पर स्टोर नहीं रखना चाहते. अगर आपके मन में भी कभी ऐसी चिंता आई है, तो अच्छी बात यह है कि आप चैट्स को आसानी से डिलीट कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

ChatGPT में चैट्स कैसे डिलीट करें?

अगर आप ChatGPT में किसी चैट को डिलीट करना चाहते हैं, तो यह काम बहुत आसान है. ध्यान रखें कि एक बार चैट डिलीट हो जाने के बाद वह हमेशा के लिए हट जाती है और उसे बाद में न तो ChatGPT के इंटरफेस से और न ही API (Application Programming Interface) के जरिए वापस लाया जा सकता है.

वेबसाइट पर चैट डिलीट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले ChatGPT खोलें और अपने अकाउंट में लॉग-इन करें.
  • अब बाईं तरफ दिख रही चैट लिस्ट (sidebar) में उस बातचीत को ढूंढें जिसे आप हटाना चाहते हैं.
  • उस चैट के टाइटल पर माउस ले जाएं (hover करें).
  • टाइटल के पास आपको तीन डॉट वाला मेन्यू दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • यहां Delete का ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद जब कन्फर्मेशन मांगा जाए, तो उसे कन्फर्म कर दें.
  • बस इतना करते ही आपकी वह चैट तुरंत चैट लिस्ट से गायब हो जाएगी.

मोबाइल ऐप पर चैट डिलीट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • अपने फोन में ChatGPT ऐप खोलें.
  • चैट लिस्ट में उस conversation को ढूंढें जिसे डिलीट करना है.
  • उस चैट पर लंबा प्रेस करें या ऑप्शन्स मेन्यू खोलें.
  • Delete ऑप्शन चुनें और कन्फर्म कर दें.

यह भी पढ़ें: Google Maps में Gemini का ‘Ask Maps’ फीचर कैसे इस्तेमाल करें? जानें प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >