Paytm FASTag की लास्ट डेट आज, जानें डीएक्टिवेट करने का तरीका

PayTm FASTag में अगर बैलेंस है तो उसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लें और किसी अन्य रजिस्टर्ड इश्यूअर से नया प्राप्त करने के लिए अपना पेटीएम फास्टैग बंद कर दें.

Paytm FASTag Deactivate : पेटीएम फास्टैग यूजर्स के लिए काम की खबर है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की तरफ से जारी फास्टैग को आप आज यानी 15 मार्च 2024 के बाद से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे क्योंकि आज के बाद आपका फास्टैग ऑटोमैटिकली काम करना बंद कर देगा.

देशभर के लाखों आउटलेट्स और दुकानों में इस्तेमाल हो रहे पेटीएम को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई खबरें सामने आ रही हैं. पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की रोक के बाद कंपनी कई बदलाव से गुजर रही है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब फास्टैग प्रोवाइडर्स की लिस्ट में भी शामिल नहीं है.

Paytm FASTag: पेटीएम फास्टैग यूजर्स इस दिन तक किसी अन्य बैंक से खरीद लें नया फास्टैग

15 मार्च यानी आज के बाद पेटीएम वाले फास्टैग काम करना बंद कर देंगे. दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग के लिए जिन 32 बैंकों की लिस्ट जारी की है, उसमें पेटीएम पेमेंट बैंक का नाम शामिल नहीं है. ऐसे में अगर आप भी पेटीएम फास्टैग यूजर हैं, तो हर हाल में आपको अपना फास्टैग बदलना होगा.

पेटीएम वाले फास्टैग को बदलने के लिए आपको सबसे पहले फास्टैग को बंद करने की रिक्वेस्ट डालनी होगी. इसके लिए आपको फास्टैग पेटीएम पोर्टल पर लॉग-इन करने के बाद हेल्प ऑप्शन पर जाना है. यहां पर आपको फास्टैग बंद करने का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करेंगे, तो आपका फास्टैग पेटीएम बैंक से बंद हो जाएगा.

Paytm Payments Bank Deadline: 15 मार्च के बाद पेटीएम पर क्या चलेगा और क्या नहीं

Paytm FASTag को कैसे करें डीएक्टिवेट?

  • पेटीएम फास्टैग को डीएक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले पेटीएम ऐप पर जाएं
  • अब आपको स्क्रीन के बाईं ओर पेटीएम के प्रोफाइल आइकॉन पर जाना है
  • अब स्क्रॉल कर नीचे की ओर हेल्प एंड सपोर्ट पेज के ऑप्शन पर क्लिक करें  अब आपको हेल्प एंड सपोर्ट में बैंकिंग सर्विस एंड पेमेंट्स का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें
  • अब आपको फास्टैग के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब नये पेज पर चैट विद अस सेक्शन में क्लिक कर कस्टमर केयर से कनेक्ट हो जाएं
  • आपको कस्टमर केयर से अपना पेटीएम फास्टैग डीएक्टिवेट करने के लिए कहना है
  • इसके बाद आपसे कुछ पर्सनल डीटेल मांगी जाएगी और कुछ दिशानिर्देश फॉलो करने होंगे
  • ऐसा करने के बाद आपका पेटीएम फास्टैग डीएक्टिवेट हो जाएगा और इसका नोटिफिकेशन आपको आपके रजिस्टर्ड मेल पर सेंड कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >