होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं रही. अब यह आपकी डिजिटल चैट को भी उतना ही रंगीन बना सकती है. इस बार नॉर्मल हैप्पी होली भेजने की बजाय क्यों न कुछ अलग किया जाए? आप अपने नाम, सेल्फी या किसी मजेदार डायलॉग के साथ पर्सनल स्टिकर बनाकर दोस्तों को भेज सकते हैं. सबसे बढ़िया बात यह है कि WhatsApp अब ऐप के अंदर ही स्टिकर बनाने और शेयर करने का फीचर देता है. यानी इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की झंझट नहीं उठानी पड़ेगी.
अपनी फोटो से कैसे बनाएं स्टिकर?
- सबसे पहले किसी भी WhatsApp चैट को खोलें और स्टिकर्स सेक्शन में जाएं.
- यहां आपको Create या पेंसिल जैसा दिख रहा आइकन पर टैप करना होगा.
- अब गैलरी से अपनी पसंद की फोटो चुनें या सीधे कैमरा से नई तस्वीर क्लिक कर लें.
- फोटो का प्रीव्यू खुलते ही आप इसे अपने मुताबिक कस्टमाइज कर सकते हैं:
- Add sticker emoji पर टैप करके इमोजी या स्टिकर जोड़ें
- T आइकन (Add text) से स्टिकर पर टेक्स्ट लिखें
- पेंसिल आइकन (Draw) से मनचाही ड्रॉइंग बनाएं
- फिर से शुरू करना हो तो X (Dismiss) पर टैैप करें
- जब स्टिकर पूरी तरह तैयार हो जाए, तो ‘>’ पर टैप करें और तुरंत अपने दोस्तों को भेज दें.
AI से बनाएं अपने मन का स्टिकर
अगर आपके पास सही फोटो नहीं है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. ऐप का AI स्टिकर फीचर आपकी मदद के लिए तैयार है. बस कुछ शब्द टाइप करें और नया स्टिकर तैयार हो जाएगा. इसके लिए स्टिकर सेक्शन में जाकर Generate with AI ऑप्शन चुनें और होली से जुड़ा छोटा-सा विवरण लिखें. जैसे रंगों में सराबोर दोस्त या मस्ती करता होली डांस. कुछ ही सेकंड में AI आपके टेक्स्ट के बेस्ड पर कई शानदार स्टिकर ऑप्शन दिखा देगा. जब आपको कोई अलग और यूनिक रिएक्शन भेजना हो और सही स्टिकर न मिल रहा हो, तब यह फीचर सच में बहुत काम आता है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट, सब्सक्रिप्शन से मिलेंगे नये फीचर्स
