गंदे ईयरबड्स को मिनटों में कैसे करें साफ? फॉलो करें ये आसान और सेफ तरीका

How To Clean Earbuds: ईयरबड्स का रोज इस्तेमाल उन्हें जल्दी गंदा बना देता है. इससे साउंड और हाइजीन दोनों पर असर पड़ता है. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और सेफ तरीकों से आप इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए साफ रख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

आज के समय में ईयरबड्स हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन जितना ज्यादा हम इन्हें इस्तेमाल करते हैं, उतनी ही जल्दी इनमें गंदगी जमा होने लगती है. पसीना, धूल और कान का मैल धीरे-धीरे इन पर असर डालती है. ये सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगते, बल्कि साउंड क्वालिटी और आपकी हाइजीन पर भी असर डाल सकते हैं. इसलिए इन्हें साफ रखना बेहद जरूरी है. लेकिन अगर सही तरीके से साफ ना किया जाए तो ये खराब भी हो सकते हैं. आइए आज आपको आसान और सेफ तरीके बताएंगे, जिनसे आप अपने ईयरबड्स को बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर सकते हैं.

ईयरबड्स को स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे करें साफ

  • सबसे पहले ईयरबड्स को केस से निकाल लें और ध्यान रखें कि वो किसी डिवाइस से कनेक्टेड ना हों.
  • अब एक मुलायम, सूखे कपड़े से हल्के हाथों से बाहर की सतह साफ करें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए.
  • अगर कहीं जिद्दी दाग हैं, तो कपड़े को थोड़ा सा पानी से गीला करके धीरे-धीरे साफ करें और तुरंत सुखा दें.
  • स्पीकर वाले हिस्से (mesh) को साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश (जैसे साफ टूथब्रश) लें और हल्के गोल-गोल घुमाते हुए साफ करें.
  • जरूरत पड़े तो ब्रश पर थोड़ा सा मिसेलर वाटर (micellar water) लगाकर गंदगी हटाएं, फिर हल्का सा डिस्टिल्ड वाटर (distilled water) इस्तेमाल करके साफ कर लें.
  • ध्यान रखें कि mesh या ports के अंदर कुछ भी न डालें. इससे गंदगी और अंदर जा सकती है या नुकसान हो सकता है.
  • इयर टिप्स (ear tips) निकालकर सिर्फ पानी से धो लें (साबुन बिल्कुल न लगाएं). धोने के बाद उसे अच्छी तरह सुखाकर ही वापस लगाएं.
  • चार्जिंग केस को अलग से सूखे कपड़े से साफ करें और पोर्ट के लिए सॉफ्ट ब्रश इस्तेमाल करें. ध्यान रहे अंदर पानी न जाए.
  • आखिर में, सब कुछ कम से कम 2 घंटे तक अच्छे से सूखने दें, फिर ही इस्तेमाल करें या केस में रखें.

अपने ईयरबड्स को लंबे समय तक साफ कैसे रखें?

  • वर्कआउट या लंबी सुनने के सेशन के बाद ईयरबड्स को हल्के से पोंछ लें, ताकि पसीना और ऑयल जमा न हो.
  • इन्हें नहाते समय या स्विमिंग के दौरान इस्तेमाल करने से बचें.
  • जब इस्तेमाल में न हों, तो हमेशा इन्हें उनके केस में ही रखें. इससे धूल कम जमेगी और अंदर का मेश भी सेफ रहेगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ आवाज कम-ज्यादा करने के लिए नहीं होता वॉल्यूम बटन, इन 4 कामों के लिए भी कर सकते हैं यूज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >