Instagram पर रील्स बनानेवालों की मौज, आया मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Instagram New Feature: मेटा के स्वामित्व वाला लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम इन दिनों नेटिजन्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव यूजर्स की संख्या बढ़ रही है. प्लैटफॉर्म पर यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए एक नया फीचर आया है.

Instagram New Feature: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम आजकल नेटिजन्स के बीच काफी प्रचलन में है. इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव यूजर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है. ऐसे में अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस मुहैया कराने के लिए कंपनी एक से बढ़कर एक नये-नये फीचर्स ला रही है, जिससे यूजर्स व क्रिएटर्स दोनों को फायदा मिले. इसी बीच इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. नये फीचर का नाम ‘मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट रील्स फीचर’ है. यह फीचर आपको एक ही रील में 20 ऑडियो ट्रैक जोड़ने की सुविधा देता है. इससे यूजर्स अब एक से बढ़कर एक शानदार रील्स क्रिएट कर सकते हैं.

1 रील में 20 ऑडियो ट्रैक जोड़ने की सुविधा मिलेगी

इंस्टाग्राम के मुताबिक, ‘मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट रील्स फीचर’ के जरिये अब यूजर्स एक रील में एक साथ 20 ऑडियो ट्रैक का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे यूजर्स बेहतर ढंग से अपना कंटेंट क्रिएट कर सकेंगे. वहीं, रील में ऑडियो को अलाइन करते हुए यूजर्स टेक्स्ट, स्किटर्स और क्लिप काे भी इंस्टाग्राम एडिटिंग के दौरान यूज कर सकेंगे. इसके साथ ही अब यूजर्स इस मिक्स ऑडियो को सेव करके बाद में भी इस्तेमाल कर सकेंगे. इंस्टाग्राम के नये फीचर के तहत यूजर्स द्वारा बनायी गयी ऑडियो की लेबलिंग भी की जाएगी. ऐसे में यह फीचर काफी कमाल का साबित हो सकता है. इंस्टाग्राम मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट रील्स फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स.

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

Meta AI भारत में आयी; Facebook, WhatsApp और Instagram पर मिलेगा फ्री ऐक्सेस, ऐसे करें यूज

Facebook और Instagram के बाद Whatsapp पर भी दिखेगा Blue Tick फीचर

इंस्टाग्राम मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट रील्स फीचर का इस्तेमाल ऐसे करें

नये फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को इंस्टाग्राम ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा
इसके बाद इंस्टाग्राम ऐप खोलना है, फिर इंस्टाग्राम वीडियो एडिटर पर जाना है
फिर आपको एड टू मिक्स के विकल्प पर जाना है और उस पर टैप करना है
इसके बाद जिस ट्रैक को मिक्स करने के लिए सेलेक्ट करना चाहते हैं, उसका चयन करें
नया फीचर इंस्टाग्राम यूजर्स को किसी ऑडियो मिक्स के खास सेक्शन को चुनने का अधिकार भी देता है, ताकि यूजर्स बेहतर कंटेंट तैयार कर सकें
ऑडियो ट्रैक तैयार होने के बाद जब रील लाइव हो जाये, तो प्लैटफॉर्म पर बाकी यूजर्स भी उस ऑडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Technology Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >