कहीं आपका Google अकाउंट किसी और डिवाइस में तो नहीं लॉगिन? ऐसे करें चेक और तुरंत हटाएं

Google Account: अगर आप कभी किसी दूसरे डिवाइस पर अपना Google अकाउंट लॉगिन करके भूल जाते हैं, तो यह जोखिम भरा हो सकता है. अच्छी बात यह है कि आप आसानी से देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस में एक्टिव है. अगर आपको कुछ संदिग्ध लगे तो उसे तुरंत हटा भी सकते हैं.

Google Account: कई बार ऐसा होता है कि हम साइबर कैफे या किसी दूसरे के लैपटॉप या कंप्यूटर पर अपना ईमेल लॉगिन कर लेते हैं, लेकिन बाद में लॉगआउट करना भूल जाते हैं. यही छोटी सी गलती आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है. इसकी वजह से आपके साथ फ्रॉड होने का खतरा भी बना रहता है. ऐसी किसी भी मुसीबत से बचने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर ये चेक करते रहें कि आपका Google अकाउंट किन-किन डिवाइसेज में लॉगिन है. अच्छी बात ये है कि इसे चेक करना बहुत आसान है. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.

दूसरे डिवाइस से कैसे हटाएं अपना Google अकाउंट?

पहला तरीका

  • अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर में Google Account खोलें और अपनी वैलिड ईमेल आईडी से लॉग-इन करें.
  • स्क्रीन के बाईं तरफ दिख रहे ऑप्शन में से Security (सिक्योरिटी) पर क्लिक करें, फिर Sign-in (साइन-इन) से जुड़ी सेटिंग्स खोलें.
  • Recent activity (हाल की एक्टिविटी) सेक्शन में आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी, जहां-जहां आपका ईमेल अकाउंट लॉग-इन है.
  • अगर आपको कोई संदिग्ध डिवाइस दिखे, तो उस पर क्लिक करें और ‘No, secure my account’ पर टैप करके उसे तुरंत हटा दें.

दूसरा तरीका 

  • अपने Google Chrome ब्राउजर में myaccount.google.com ओपन करें.
  • ऐसा करते ही आपका Google अकाउंट सेटिंग्स पेज खुल जाएगा.
  • यहां अपनी प्रोफाइल और ईमेल के नीचे दिए गए Devices ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद उन सभी डिवाइस की लिस्ट सामने आ जाएगी, जहां-जहां आपका ईमेल आईडी लॉगिन है.
  • आप अपना पासवर्ड डालकर किसी भी डिवाइस की एक्सेस को सेफ या कंट्रोल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ही देख सकते हैं Instagram Reels, बहुत कम लोगों को पता है तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >