स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हर साल नई तकनीकें आती हैं, लेकिन Honor ने इस बार ऐसा कदम उठाया है जो पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है. कंपनी जल्द ही पेश करने जा रही है Honor Robot Phone, जिसे दुनिया का पहला रोबोट फोन कहा जा रहा है. यह डिवाइस सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि रोबोटिक इंटेलिजेंस से लैस स्मार्ट मशीन होगी.
रोबोटिक कैमरा और AI ब्रेन
Honor Robot Phone की सबसे बड़ी खासियत इसका जिम्बल कैमरा सेटअप है, जो रोबोट की तरह मूव कर सकता है. कंपनी का दावा है कि इसमें एक AI ब्रेन दिया जाएगा, जो रोबोटिक मोबिलिटी से जुड़ाहोगा. यानी यह फोन सिर्फ तस्वीरें खींचने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर्स के सवालों का जवाब भी देगा और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखेगा.
लॉन्च डेट और इवेंट
Honor ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 1 मार्च 2026 को MWC (Mobile World Congress) में लॉन्चहोगा. कंपनी इसे अपने फ्लैगशिप Honor Magic V6 के साथ पेश करेगी. टेक जगत में इस लॉन्च को लेकर जबरदस्त उत्साह है क्योंकि यह पहली बार होगा जब कोई स्मार्टफोन रोबोटिक फीचर्स के साथ आएगा.
पॉप-अप असिस्टेंट कैमरा
इस फोन में एक AI असिस्टेंट कैमरा होगा, जो पॉप-अप होकर बाहर आता है. यह कैमरा फोन के रियर साइड में फिट होगा और रोबोटिक मूवमेंट के साथ काम करेगा. Honor ने इसका टीजर पिछले साल अक्टूबर में जारी किया था, जिससे साफ हुआ था कि यह डिवाइस बेहद यूनिक डिजाइन के साथ आएगा.
मल्टी-मोडल इंटेलिजेंस
Honor Robot Phone को मल्टी-मोडल इंटेलिजेंस के साथ पेश किया जाएगा. इसका मतलब है कि यह फोन सिर्फ विजुअल ही नहीं बल्कि ऑडियो और टेक्स्ट इनपुट को भी समझ सकेगा. कंपनी का कहना है कि यूजर्स इसे अपने “पार्टनर” की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये से कम में आते हैं ये दमदार गेमिंग फोन, OnePlus और Redmi जैसे ब्रांड्स भी लिस्ट में शामिल
बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश
