Happy Kartik Purnima 2025 Wishes, Images, Status: कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें खास शुभकामना संदेश

Happy Kartik Purnima 2025 Wishes: कार्तिक पूर्णिमा हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र पूर्णिमाओं में से एक है. आज इस शुभ अवसर पर अपनों को भेजें कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं. यहां आपके लिए हम कुछ स्पेशल विशेज लेकर आए हैं और साथ ही व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर स्टेटस लगाने के लिए कुछ इमेज भी.

Happy Kartik Purnima 2025 Wishes, Images, Status: आज कार्तिक पूर्णिमा है. कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दिवाली या त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में सबसे शुभ पूर्णिमा दिनों में से एक है. यह सत्य, पवित्रता और बुराई पर अच्छाई की जीत के दिव्य प्रकाश के जश्न का प्रतीक है. इस पवित्र दिन पर, भक्त आध्यात्मिक उत्थान और समृद्धि की तलाश के लिए भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करते हैं, गंगा स्नान करते हैं और दीये जलाते हैं. ऐसे में आज इस शुभ अवसर पर अपनों को भेजें कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं. यहां आपके लिए हम कुछ स्पेशल विशेज लेकर आए हैं और साथ ही व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर स्टेटस लगाने के लिए कुछ इमेज भी.

कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं | Happy Kartik Purnima Wishes in Hindi

कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर,
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैले.
शुभ कार्तिक पूर्णिमा.

दीपों का उजाला आपके जीवन को प्रकाशित करे,
भगवान विष्णु की कृपा से सब मनोकामनाएं पूर्ण हों.
कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का पुण्य मिले,
आपका जीवन खुशियों से भर जाए.
जय श्री हरि, शुभ कार्तिक पूर्णिमा.

कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं

भगवान शिव और विष्णुजी की कृपा से
आपके घर में सदा सुख-शांति और प्रेम बना रहे,
कार्तिक पूर्णिमा की मंगलकामनाएं.

पूर्ण चंद्र की शुभ किरणें आपके जीवन में नई ऊर्जा लाएं,
हर दिन खुशियों से जगमगाए,
Happy Kartik Purnima.

गंगा स्नान, दीप दान और प्रभु का नाम,
जीवन में लाए खुशियों का संदेश तमाम,
कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.

पूर्णिमा का चांद करे रोशन आपका जहां,
भर दे जीवन में खुशियां और आनंद का समां,
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं.

कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं

श्री हरि का आशीर्वाद सदा बना रहे,
आपके जीवन में उजाला ही उजाला रहे.
शुभ कार्तिक पूर्णिमा!

दीपों का उजाला, हर मन को भाए,
हर दिन आपका मंगलमय हो जाए.
कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.

इस कार्तिक पूर्णिमा पर करें पुण्य का कार्य,
हर घर में बसी रहे खुशियों की बहार,
शुभ कार्तिक पूर्णिमा.

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए कार्तिक पूर्णिमा शुभकामना स्टेटस | Happy Kartik Purnima Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)

  • कार्तिक पूर्णिमा पर जगमगाए आपका जीवन, फैले खुशियों का उजाला. हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा.
  • पावन कार्तिक पूर्णिमा पर करें पुण्य स्नान और पाएं श्री हरी और भगवान शिव का दिव्य आशीर्वाद. कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं.
  • पूर्ण चंद्र की ज्योति से चमके आपका जीवन, शुभ कार्तिक पूर्णिमा.
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
  • सुख, शांति और समृद्धि का पर्व,कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • भगवान विष्णु और शिव की कृपा से आपका जीवन बने मंगलमय, शुभ कार्तिक पूर्णिमा.
  • दीपों की रौशनी और भगवान की कृपा से, आपका जीवन सदा जगमगाता रहे. Happy Kartik Purnima.
  • जब पूर्ण चांद अपनी रौशनी बिखेरता है, तब हर दिल में भक्ति का दीप जलता है. Happy Kartik Purnima 2025.
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
  • गंगा स्नान का पुण्य मिले, मन में शुद्धता और घर में खुशियां बसे.शुभ कार्तिक पूर्णिमा.
  • भक्ति के दीप जलाएं, कार्तिक पूर्णिमा मनाएं. हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा.
  • आज की पूर्णिमा लाए नई उम्मीदें और नई रोशनी. कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामना.

ये भी पढ़ें: Kartik Purnima 2025: आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान क्यों माना जाता है खास? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

ये भी पढ़ें: Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए इस दिन के नियम और महत्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >