GPT-5.4 Mini और Nano लॉन्च, जानिए इनमें क्या है खास और कैसे करें इस्तेमाल?

OpenAI ने GPT-5.4 Mini और Nano लॉन्च कर दिए हैं. इसमें Mini वर्जन थोड़ा ज्यादा पावरफुल है, जबकि Nano छोटे और जल्दी होने वाले कामों के लिए बना है. ये बड़े मॉडल जैसा काम कर सकते हैं, लेकिन कम खर्च और ज्यादा स्पीड के साथ.

OpenAI ने दो नए AI मॉडल GPT-5.4 Mini और GPT-5.4 Nano लॉन्च किए हैं. इन्हें कंपनी अब तक के सबसे पावरफुल छोटे मॉडल बता रही है. इन मॉडल्स में बड़े GPT-5.4 जैसी कई खूबियां हैं, लेकिन ये ज्यादा फास्ट और सस्ते हैं. इन्हें खासतौर पर उन कामों के लिए बनाया गया है, जहां तुरंत जवाब चाहिए, जैसे कोडिंग, ऑटोमेशन और इमेज से जुड़ा काम.

GPT-5.4 Mini और Nano में क्या नया है?

GPT-5.4 Mini को कई अहम क्षेत्रों में पहले से बेहतर बनाया गया है. यह कोडिंग, सोचने-समझने (रीजनिंग), इमेज समझने और टूल्स इस्तेमाल करने में पहले से बेहतर है. कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल अपने पिछले वर्जन से 2 गुना ज्यादा तेज काम करता है और कई मामलों में बड़े GPT-5.4 जैसा परफॉर्म करता है.

GPT-5.4 Nano इस सीरीज का सबसे छोटा और किफायती मॉडल है. इसे आसान कामों के लिए बनाया गया है, जैसे डेटा निकालना, डेटा को कैटेगरी में बांटना, रैंकिंग करना या छोटे-छोटे कोडिंग टास्क करना.

कैसे काम करते हैं ये मॉडल और क्या है खासियत?

OpenAI के अनुसार, ये मॉडल ऐसे कामों के लिए बनाए गए हैं, जहां स्पीड सीधे यूजर एक्सपीरियंस को प्रभावित करती है. जैसे कोडिंग असिस्टेंट, सब-एजेंट्स, स्क्रीनशॉट समझने वाले सिस्टम और रियल-टाइम इमेज प्रोसेसिंग ऐप्स.

GPT-5.4 Mini को एक “सबएजेंट” के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां बड़ा मॉडल प्लानिंग और फैसले लेता है, जबकि Mini छोटे और तेज काम जैसे कोड सर्च या बड़े डॉक्यूमेंट के एनालिसिस को संभालता है. इसके अलावा, यह मॉडल स्क्रीनशॉट्स और UI को समझकर रियल-टाइम में इमेज पर काम करने में भी कैपेबल है और विजुअल परफॉर्मेंस में बड़े GPT-5.4 के काफी करीब पहुंच चुका है.

कौन इस्तेमाल कर सकता है GPT-5.4 Mini और Nano?

GPT-5.4 Mini अब सभी ChatGPT Free और Go यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसे यूज करने के लिए यूजर को ChatGPT के ‘+’ मेन्यू में जाकर “Thinking” ऑप्शन चुनना होगा. यानी अब बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के भी यूजर्स इस नए और पावरफुल मॉडल का फायदा उठा सकते हैं. कुछ यूजर्स के लिए यह बैकअप (fallback) मॉडल के रूप में भी आता है.

GPT-5.4 Mini को API और Codex के जरिए डेवलपर्स भी अपने ऐप्स में इस्तेमाल कर सकते हैं.

वहीं GPT-5.4 Nano अभी सिर्फ API के जरिए ही उपलब्ध है, यानी इसे फिलहाल डेवलपर्स और कंपनियां ही इस्तेमाल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: ChatGPT पर आपने भी शेयर की पर्सनल डिटेल? जानें चैट्स डिलीट करने का आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >