Govt Blocked 18 OTT Platforms: 18+ कंटेंट वाले 18 OTT प्लैटफॉर्म्स भारत सरकार ने कर दिये ब्लॉक

Govt Blocked 18 OTT Platforms: भारत सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि ऑनलाइन कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर हो और लोगों को सही जानकारी मिले. सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इंटरनेट पर जो भी कंटेंट हो, वह देश के हित में हो और लोगों की संस्कृति का सम्मान करती हो.

Govt Blocked 18 OTT Platforms: भारत सरकार ने 2024 में 18 ओवर-द-टॉप (OTT) प्लैटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया. इन पर अश्लील, अशिष्ट या पोर्नोग्राफिक कंटेंट पाए गए थे. यह कदम आईटी रूल 2021 के तहत उठाया गया था, जो डिजिटल मीडिया कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए लागू है.

कैसे हुई यह कार्रवाई?

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने लोकसभा में इस बारे में जानकारी दी और बताया कि यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत की गई है, जो सरकार को ऑनलाइन सामग्री ब्लॉक करने का अधिकार देती है.

देशहित और संस्कृति का सम्मान जरूरी

सरकार का उद्देश्य इंटरनेट पर देश के हित में सामग्री सुनिश्चित करना और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान करना है. इसके अलावा, मुरुगन ने यह भी कहा कि ऑनलाइन न्यूज चैनल्स, जैसे बोलता हिंदुस्तान और नेशनल दस्तक, सरकार के नियमों के तहत आते हैं और गलत जानकारी फैलाने पर कार्रवाई की जा सकती है.

ऑनलाइन न्यूज चैनल को भी नियमों से छूट नहीं

मुरुगन ने कहा कि जो लोग ऑनलाइन न्यूज चलाते हैं, उन्हें प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करना होगा. इन नियमों के तहत न्यूज की गुणवत्ता निर्धारित की जाती है. उन्होंने बताया कि सरकार इन चैनलों पर नजर रखती है और अगर गलत जानकारी फैलायी जाती है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है.

Flipkart Cancellation Fee: ऑर्डर कैंसिल करने के भी अब लगेंगे पैसे, पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp पर आया ChatGPT सपोर्ट! यह नंबर डायल कर शुरू होगी चैट

Look Back 2024: माइक्रोसॉफ्ट से लेकर रेलवे तक, 2024 के इन बड़े आउटेज ने करोड़ों यूजर्स को किया बेहाल

WhatsApp New Features: 4 नये धांसू फीचर्स बदल देंगे कॉल से लेकर चैटिंग तक का एक्सपीरिएंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >