ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर सरकार का वार, 300 वेबसाइट्स और ऐप्स हुए ब्लॉक

Government Blocks Gambling Websites: सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग में बढ़ती गड़बड़ियों पर बड़ा एक्शन लिया है. करीब 300 अवैध जुआ और सट्टेबाजी से जुड़ी वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है. ये कदम ऑनलाइन गेमिंग नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए उठाया गया है.

सरकार ने अब अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती और बढ़ा दी है. सरकारी सूत्रों के हवाले से ANI ने बताया कि करीब 300 वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है. दरअसल, ये प्लेटफॉर्म्स लंबे समय से गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे. जैसे ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग, कैसीनो जैसे गेम्स और पीयर-टू-पीयर सट्टेबाजी सिस्टम. अब सरकार इन पर लगातार नजर रख रही है और ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है.

अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर सरकार का बड़ा एक्शन

सरकार के एक बयान के मुताबिक, इस कार्रवाई में कई तरह के अवैध प्लेटफॉर्म्स को निशाना बनाया गया है. इनमें ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग वेबसाइट्स, वर्चुअल कसीनो (जहां स्लॉट्स, रूलेट और लाइव डीलर जैसे गेम्स खेले जाते हैं) और पीयर-टू-पीयर मॉडल पर चलने वाले बेटिंग एक्सचेंज शामिल हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, अधिकारियों ने सट्टा और मटका जैसे ट्रेडिशनल जुए के नेटवर्क्स पर भी शिकंजा कसा है. साथ ही उन ऐप्स पर भी कार्रवाई की है जहां असली पैसे लगाकर कार्ड और कसीनो गेम्स खेले जाते हैं.

दरअसल, ये पूरी कार्रवाई सरकार की उस बड़ी मुहिम का हिस्सा है, जिसका मकसद अवैध ऑनलाइन गेमिंग पर लगाम लगाना और लोगों को फाइनेंशियल फ्रॉड और लत (एडिक्शन) के खतरे से बचाना है.

8,000 से ज्यादा ऐसी वेबसाइट्स और ऐप्स पर बैन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 8,400 ऐसी वेबसाइट्स और ऐप्स पर रोक लगाई जा चुकी है. इनमें से लगभग 4,900 प्लेटफॉर्म्स को तो खास तौर पर Online Gaming Act लागू होने के बाद बंद किया गया, जिसने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर लगाम कसने के लिए कानून को और मजबूत बना दिया है.

सरकार का ये एक्शन यहीं रुकने वाला नहीं है. आगे भी ऐसी साइट्स और ऐप्स पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी. साथ ही, यूजर्स से भी अपील की गई है कि वे अलर्ट रहें और किसी भी अनऑथराइज्ड बेटिंग या जुआ प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए रखें. बता दें कि इसी साल जनवरी में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 242 अवैध बेटिंग और जुआ वेबसाइट्स के लिंक ब्लॉक कर दिए थे.

यह भी पढ़ें: क्या आपका स्मार्टफोन हो रहा है ट्रैक? दिखें ये संकेत तो हो जाएं अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >