Google Photos में नया फीचर: अब अपनी तस्वीरों को बनाइए स्टिकर

Google Photos ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है. अब आप अपनी फोटो को स्टिकर में बदलकर WhatsApp, Instagram और Telegram पर शेयर कर सकते हैं

गूगल फोटो ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया और मजेदार अपडेट जारी किया है. अब आप अपनी पसंदीदा तस्वीरों को सीधे स्टिकर में बदल सकते हैं और उन्हें WhatsApp, Instagram या Telegram पर शेयर कर सकते हैं. iPhone यूजर्स को यह सुविधा अगस्त 2025 में ही मिल गई थी, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ा. अब यह फीचर धीरे-धीरे सभी डिवाइस पर रोलआउट हो रहा है.

कैसे बनाएं अपनी फोटो का स्टिकर

अगर आपके पास Google Photos का वर्जन 7.64 या उससे नया है और आपके फोन में कम से कम 4GB RAM है, तो आप आसानी से स्टिकर बना सकते हैं. बस अपनी किसी फोटो को चुनें, जिसमें सब्जेक्ट साफ दिख रहा हो, और उसे लंबे समय तक दबाकर रखें. जैसे ही फोटो पर आउटलाइन चमकती दिखाई दे, समझ लीजिए कि आपका स्टिकर तैयार है.

शेयरिंग और सेविंग का आसान तरीका

बनाये गए स्टिकर को आप तुरंत कॉपी कर सकते हैं या सीधे WhatsApp, Instagram और Telegram जैसे ऐप्स पर शेयर कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आपके सभी स्टिकर अपने-आप “Your Stickers” नाम के एल्बम में सेव हो जाएंगे, ताकि आप उन्हें कभी भी दोबारा इस्तेमाल कर सकें.

आने वाले अपडेट्स

गूगल ने बताया है कि जल्द ही एक नया अपडेट आएगा जिसमें “स्टिकर हिस्ट्री” का विकल्प मिलेगा. यानी आपके पसंदीदा स्टिकर को बार-बार बनाने की जरूरत नहीं होगी, आप उन्हें सीधे हिस्ट्री से चुनकर इस्तेमाल कर पाएंगे. इससे एंड्रॉयड यूजर्स का अनुभव iOS जितना ही स्मूद और मजेदार हो जाएगा.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो चैटिंग को और क्रिएटिव बनाना चाहते हैं. अब किसी भी फोटो को स्टिकर में बदलकर दोस्तों को भेजना न सिर्फ आसान होगा बल्कि बातचीत को और भी मजेदार बना देगा.

यह भी पढ़ें: Google ने रोलआउट किया Nano Banana 2, अब AI से बनेंगी और भी रियलिस्टिक तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >