बिना टेंशन के कटेगा लंबा सफर, गूगल मैप्स पर आने वाला है बैटरी बचाने वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Google Maps Power Saving Mode: जब भी आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो नेविगेशन के समय लगातार GPS चलने और स्क्रीन ऑन रहने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए, गूगल अब जल्द ही मैप्स में एक नया बैटरी बचाने वाला फीचर जोड़ सकता है.

Google Maps Power Saving Mode: अगर आपसे पूछ लिया जाए कि मुंबई से दिल्ली के बीच कितनी दूरी है तो शायद आप भी तुरंत अपने फोन में Google Maps खोल कर सर्च करेंगे. ऐसा इसलिए क्यूंकि Google Maps ही वो नेविगेशन ऐप है जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. यह ऐप काफी यूजर फ्रेंडली है. इसी बीच, Android Authority की एक रिपोर्ट ने ध्यान खींचा है, जिसमें कहा गया है कि Google Maps में जल्द ही एक नया पावर-सेविंग मोड आ सकता है.

ये फीचर एंड्रॉयड डिवाइसेज पर काम करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है जिससे यूजर्स लंबी ड्राइव या रोड ट्रिप के दौरान नेविगेशन करते समय फोन की बैटरी को जल्दी खत्म होने से बचा सकें. आइए आपको डिटेल में बताते हैं इस फीचर के बारे में.

क्या है Power Saving Mode?

इसकी जानकारी तब मिली जब गूगल मैप्स के बीटा वर्जन की APK फाइल का टियरडाउन किया गया. उस कोड में इस नए फीचर के शुरुआती निशान मिले हैं. यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है.

कैसे काम करेगा Power Saving Mode?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मोड को ऑन करने पर स्क्रीन पर दिखने वाले डिटेल्स कम हो जाएंगे और ग्राफिक्स की क्वालिटी भी थोड़ी घट सकती है. इसका मकसद सिर्फ इतना रहेगा कि टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन स्मूथ तरीके से काम करता रहे. गूगल इसमें एक टच बटन भी दे सकता है जिससे यूजर्स आसानी से इस फीचर को ऑन कर सकें, साथ ही बैटरी बचाने के लिए स्क्रीन को ब्लैक एंड व्हाइट (मोनोक्रोम) मोड में भी बदला जा सके.

अभी कैसे काम करता है Google Maps?

अभी के समय में गूगल मैप्स नेविगेशन के दौरान फोन की बैटरी काफी तेजी से खत्म होती है, क्योंकि इसमें लगातार GPS ट्रैकिंग, लाइव अपडेट्स और हमेशा ऑन रहने वाली स्क्रीन जैसे फीचर चलते रहते हैं. बताया जा रहा है कि नया फीचर आने के बाद फोन की बैटरी लाइफ कम से कम एक घंटे तक बचाई जा सकेगी. यह आपके फोन यूज करने पर डिपेंड करेगा.

यह भी पढ़ें: Google Maps बचाएगा पेट्रोल और डीजल के पैसे, सफर पर निकलने से पहले ऑन दें बस यह सेटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >