Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

Google: अगर आप भी चाहते हैं कि गूगल आपके माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर टारगेटेड विज्ञापन न दिखाए, तो अपने स्मार्टफोन की यह सेटिंग बदलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

Google: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी विषय पर बात कर रहे हों और थोड़ी ही देर बाद आपके फोन पर उसी से जुड़ी विज्ञापन या अन्य कंटेंट दिखने लगे हो? जैसे ही आप इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू करें, वही चीजें आपके सामने आने लगें या फिर आपको उस विषय से जुड़े कॉल या मैसेज भी मिलने लगें? अगर हां, तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है.

आज के समय में अधिकांश लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, जिनमें गूगल की सेवाएं पहले से सक्रिय होती हैं. यदि आपने अपनी डिवाइस की कुछ जरूरी सेटिंग्स को नहीं बदला है, तो आपकी निजी बातें भी गूगल के पास पहुंच सकती हैं और आपकी कई व्यक्तिगत जानकारियां उजागर हो सकती हैं. 

Google कैसे सुन रहा है आपकी बातें?

हर एंड्रॉइड फोन में गूगल अकाउंट से साइन इन करना अनिवार्य होता है, ताकि उसकी सेवाओं का उपयोग किया जा सके. ऐप इंस्टॉल करते समय, यूजर्स अक्सर कैमरा, कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन और माइक्रोफोन जैसी परमिशन बिना सोचे-समझे दे देते हैं.

यह भी पढ़े: WhatsApp ला रहा है दमदार प्राइवेसी फीचर, भेजे गए फोटो और वीडियो दूसरों के फोन में नहीं होंगे ऑटो सेव

गौर करने वाली बात यह है कि गूगल की कई सेवाएं डिफॉल्ट रूप से चालू रहती हैं, जिससे डेटा कलेक्शन लगातार होता रहता है. आपके फोन का माइक्रोफोन भी एक्सेस किया जा सकता है, जिससे यह आशंका रहती है कि गूगल आपकी बातचीत सुन सकता है. इस तरह से इकट्ठा किया गया डेटा, पर्सनलाइज्ड विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

Google की ये सेटिंग तुरंत करें बंद

अगर आप नहीं चाहते कि गूगल आपके फोन से ऑडियो रिकॉर्ड करे, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं:

  • अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सेटिंग्स खोलें.
  • नीचे स्क्रॉल कर के Google पर टैप करें.
  • इसके बाद, अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Manage your Google Account में जाएं.
  • Data & Privacy सेक्शन में जाएं.
  • Web & App Activity विकल्प ढूंढें और उस पर टैप करें।.
  • Subsettings के अंदर Include Audio and Video Activity को खोजें.
  • इस विकल्प को अनचेक करें और गूगल की शर्तों को स्वीकार करें.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >