Gemini, AI Mode और AI Overviews में क्या फर्क है? Google के इन AI टूल्स का मतलब और काम जानिए

Google AI Tools: Gemini, AI Mode और AI Overviews तीनों AI फीचर्स दिखने में भले ही एक जैसे लगें, लेकिन इनका काम और इस्तेमाल अलग है. जानें इस आर्टिकल में कि Gemini चैटबॉट क्या करता है, AI Mode मोबाइल में कैसे काम करता है और AI Overviews कैसे बनाता है Google सर्च को और स्मार्ट.

Google AI Tools: आजकल गूगल अपने सर्च और चैट फीचर्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बना चुका है. लेकिन कई लोग अब भी ये नहीं समझ पा रहे कि Google का Gemini क्या है, AI Mode किसलिए है, और AI Overviews किस काम आता है. इन तीनों का मकसद एक जैसा लग सकता है- जानकारी देना. लेकिन इनके काम करने का तरीका और इस्तेमाल बिल्कुल अलग-अलग है. अगर आप भी इनके बीच के फर्क को लेकर उलझन में हैं, तो यह लेख आपके लिए है.

Gemini क्या है?

Gemini, जिसे पहले Bard के नाम से जाना जाता था, Google का खुद का एआई चैटबॉट है. यह OpenAI के ChatGPT जैसा है, जो किसी भी विषय पर सवाल पूछने, कंटेंट लिखवाने, कोड जेनरेट करने या रिसर्च करने में मदद करता है. Gemini एक अलग प्लैटफॉर्म है, जिसे आप gemini.google.com पर जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर मोबाइल में Google ऐप के Gemini टैब में जाकर ऐक्सेस कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह सिर्फ सवालों के जवाब ही नहीं देता, बल्कि आप इसमें इमेज दिखाकर या डॉक्स जैसी फाइल्स जोड़कर उससे विश्लेषण भी करवा सकते हैं. अगर आप चाहें तो अपने Gmail या Google Docs से भी Gemini को कनेक्ट कर सकते हैं ताकि वो आपके निजी डेटा के साथ भी जवाब दे सके.

Google Chrome को टक्कर देने आ रहा OpenAI का नया AI ब्राउजर, Sam Altman ने कर दिया बड़ा ऐलान

ChatGPT से कभी न पूछें ये 10 सवाल, ऐसा किया तो जिंदगीभर होगा अफसोस

AI Mode क्या है?

AI Mode असल में Gemini का ही एक नया रूप है, जिसे खासतौर पर मोबाइल यूजर्स के लिए Google ऐप में जोड़ा गया है. जब आप Google ऐप खोलते हैं, तो उसमें अब एक “Gemini” नाम का टैब होता है. वहां से आप AI Mode में स्विच कर सकते हैं और चैट के जरिए अपनी क्वेरी Gemini को पूछ सकते हैं. ये उसी तरह काम करता है जैसे आप Gemini वेबसाइट पर करते हैं, लेकिन यहां एक बड़ी सहूलियत यह है कि आप एक ही ऐप में सर्च और AIचैट के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं. यानी अगर कोई जानकारी चैट के जरिए नहीं मिल रही, तो आप तुरंत ही नॉर्मल Google सर्च पर आ सकते हैं.

AI Overviews क्या है?

AI Overviews एकदम अलग अनुभव देता है, जो Google की पारंपरिक सर्च में खुद-ब-खुद जुड़ताहै. जब आप कोई सामान्य सवाल सर्च करते हैं, तो अब Google कई मामलों में सबसे ऊपर एक छोटा सा AI-संक्षेप (overview) दिखा देता है, जिसमें उस सवाल का मुख्य जवाब, जरूरी जानकारी और कभी-कभी साथ में लिंक भी होते हैं. इसका मकसद है कि यूजर को हर बार सभी लिंक पर क्लिक न करना पड़े, बल्कि उन्हें एक नजर में ही पूरा सार मिल जाए. उदाहरण के लिए, अगर आप सर्च करते हैं “डायबिटीज के मरीज क्या खा सकते हैं?” तो AI Overview आपको प्वाइंट्स में जवाब देगा कि फल, सब्जियां, लो-शुगर फूड्स आदि खा सकते हैं और साथ में उस जानकारी के सोर्स भी देगा.

Gemini, AI Mode और AI Overviews में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

तीनों फीचर्स Google के AI सिस्टम का हिस्सा हैं, लेकिन इनका उपयोग और उद्देश्य अलग-अलग है. Gemini एक स्वतंत्र चैटबॉट है, जिसमें आप मनचाहे सवाल पूछ सकते हैं और गहराई से जवाब पा सकते हैं. AI Mode मोबाइल यूजर्स को Gemini का आसान अनुभव देने के लिए है, ताकि उन्हें ऐप बदलने की जरूरत न पड़े. वहीं, AI Overviews गूगल सर्च को और स्मार्ट बनाने का एक तरीका है, जो यूजर को सवाल पर जवाब का सारांश तुरंत दिखा देता है.

शादी के 18 साल बाद AI ने दी मां बनने की खुशी, पूरा मामला जान भर आएंगी आंखें

AI का सही इस्तेमाल कर कमा सकते हैं लाखों, स्मार्ट लोग भी नहीं जानते होंगे ये ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >