Google Doodle Today: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी, गूगल दे रहा खास डूडल से जानकारी

Google Doodle Today 1 June 2024 Lok Sabha Elections Phase 7 Voting Symbol : आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण का देश के कई हिस्सों में मतदान हो रहा है. हर विशेष अवसर की तरह गूगल ने इसपर भी खास डूडल अपने होमपेज पर लगाया है. जानें इसकी खासियत-

Google Doodle Today: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के सातवें और आखिरी चरण का मतदान देशभर में आज हो रहा है. आज 1 जून को देश के सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान जारी है, जिसमें 904 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. इस अवसर पर गूगल भी अपने खास डूडल के जरिये लोकतंत्र के इस पर्व का जश्न मना रहा है. गूगल के डूडल में आज स्याही लगी तर्जनी को दिखाया गया है, जो लोकतांत्रिक मताधिकार के अभ्यास को जारी रखने का प्रतीक है. गूगल इसके साथ ही अपने इस खास डूडल (Google Doodle on Lok Sabha Election 2024) के जरिये आम चुनाव से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां भी दे रहा है.

डूडल पर क्लिक कर पाएं चुनावों के लेटेस्ट अपडेट

लोकसभा चुनाव 2024 पर गूगल डूडल – गूगल के होमपेज पर नजर आनेवाला लोगो बदला हुआ है. इस लोगो में ऊपर उठी हुई तर्जनी उंगली को स्याही से चिह्नित किया गया है. यह भारतीय चुनावों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया काे दर्शाता है. गूगल के इस खास डूडल पर क्लिक कर यूजर्स भारत में 18वें आम चुनावों के लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं.

Google की यह सर्विस जून में हो रही बंद, जानें आप पर क्या होगा असर

Tech Tips: बरसात के मौसम में गूगल मैप्स के साथ कर रहे हैं यात्रा, तो ऐसे रहें सुरक्षित

Gemini 1.5 PRO: गूगल ने लॉन्‍च किया AI वाला सर्च इंजन, आपके कमांड पर फाेटो बना देगा जेमिनी

आज कहां-कहां चुनाव?

मालूम हो कि 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई और 25 मई को आयोजित पहले छह चरणों में मतदान हुआ. सातवें चरण में हिमाचल प्रदेश की चार सीटों और उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के अलावा, पश्चिम बंगाल की नौ सीटों, बिहार की आठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, पंजाब की सभी 13 सीटों और चंडीगढ़ के साथ-साथ झारखंड की तीन सीटों पर मतदान होगा. इस चुनाव में मतदान करने के लिए कुल 969 मिलियन लोग पंजीकृत हैं.

Google Data Leak: गूगल ने माना, लीक हुआ सर्च एल्गोरिदम से जुड़ा डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >