Google DeepMind का नया एडवांस AI टूल ‘AlphaEvolve’, अब मैथ्‍स-साइंस होंगे बाएं हाथ का खेल

Google DeepMind ने मैथ और कंप्‍यूटर साइंस के प्रॉब्लमस को सुलझाने के लिए एक नया एडवांस AI टूल AlphaEvolve तैयार किया है. जो चुटकियों में सारे प्रॉबलम्स को सॉल्व कर देगा. इतना ही नहीं, अन्य AI टूल्स के मुकाबले यह गलतियां भी कम करेगा.

Google DeepMind ने एक ऐसा AI सिस्टम तैयार कर दिया है, जो कठिन से कठिन मैथ और कंप्‍यूटर साइंस के प्रॉब्लमस को चुटकियों में सॉल्व कर देगा. गूगल की AI रिसर्च लैब DeepMind में बनाए गए इस सिस्टम का नाम AlphaEvolve रखा गया है. AlphaEvolve को लेकर गूगल का दावा है कि यह अन्य AI टूल्स के मुकाबले कम गलतियां करेगा. क्योंकि, AlphaEvolve में एक खास तरह का सिस्टम इन्स्टॉल किया गया है. जिससे AlphaEvolve किसी भी सवाल का जवाब देने से पहले खुद उसे चेक करेगा. इसके लिए AlphaEvolve का परीक्षण भी किया जा चुका है. जिसमें वह 95% पास हो गया.

यह भी पढ़ें: Baba Vanga की डरावनी भविष्यवाणी हुई सच! बच्चे हों या बूढ़े, सभी इसकी लत में पड़े

कौन कर सकेगा AlphaEvolve का इस्तेमाल

गूगल का यह नया AlphaEvolve सिस्टम का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता है. कुछ ही लोग गूगल के इस नये एआई सिस्टम का इस्तेमाल कर सकेंगे. दरअसल, AlphaEvolve गूगल का ज्यादा एडवांस सिस्टम है. ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए गूगल बहुत जल्द एक प्रोग्राम शुरू करेगी. जिससे कुछ खास लोग ही AlphaEvolve के साथ इंटरेक्‍ट करने का मौका पा सकेंगे.

AlphaEvolve कहां आएगा काम

गूगल के इस नये एआई सिस्टम का इस्तेमाल ChatGPT, Perplexity या Gemini की तरह हर रोज नहीं किया जा सकेगा. AlphaEvolve सिर्फ मैथ्स और कंप्‍यूटर साइंस से जुड़े सवालों के ही जवाब देगा. ऐसे में इसका इस्तेमाल कंप्‍यूटर साइंस (Computer Science) और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन (System Optimization) के फील्ड में ही किया जा सकेगा. एक रिपोर्ट के अनुसार, सटीकता से जवाब देने के लिए AlphaEvolve को सवाल के साथ कुछ कोड या निर्देश भी जाएंगे, ताकि वह सही से बिना किसी गलती के जवाब दे पाए. सबसे खास बात यह है कि AlphaEvolve एक नया एल्‍गोरिदम (Algorithm) भी ईजाद कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Smartphone में रील्स स्क्रॉल कर समय बर्बाद करने से अच्छा करें यह 5 काम, लाइफस्टाइल और प्रोडक्टिविटी होगी बेहतर

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >