2030 तक इंसानों जैसी AI आ सकती है ? Google DeepMind CEO बोले- AI आएगी, लेकिन इंसानों की जरूरत खत्म नहीं होगी

Google DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस ने 2030 तक इंसानों जैसी AI (AGI) के आने का बड़ा दावा किया है. जानें AI के भविष्य और इंसानों के लिए ज़रूरी नई स्किल्स के बारे में.

AI को लेकर Google DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस ने बड़ा दावा किया है. स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 2030 तक, AGI (Artificial General Intelligence) हकीकत बन सकती है.

आसान भाषा में समझें तो AGI ऐसी AI होगी, जो सिर्फ एक काम नहीं बल्कि इंसानों की तरह अलग-अलग काम कर सकेगी, नई चीजें सीख सकेगी और खुद फैसले भी ले पाएगी.

क्या AI इंसानों की नौकरी ले लेगी?

AI के बढ़ते इस्तेमाल के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भविष्य में इंसानों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी. इस पर डेमिस हसाबिस का जवाब थोड़ा अलग है.

उनका कहना है कि AI को सिर्फ खतरे की तरह नहीं देखना चाहिए. इंसानों ने हजारों साल में अपनी सोच और मेहनत से पूरी दुनिया बदल दी है. इसलिए AI आने के बाद भी इंसान नई चीजें बनाते रहेंगे और नए मौके भी पैदा होंगे.

उन्होंने कहा कि इंसान किसी भी नई स्थिति में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

भविष्य में कौन-सी स्किल सबसे ज्यादा काम आएगी?

हसाबिस का मानना है कि आने वाले समय में सिर्फ डिग्री या टेक्निकल स्किल काफी नहीं होगी. जिन लोगों के पास नई सोच होगी, वही सबसे आगे रहेंगे.

उनके मुताबिक इन स्किल्स की सबसे ज्यादा डिमांड होगी.

  • क्रिएटिव थिंकिंग
  • नए और यूनिक आइडिया
  • डिजाइन सेंस
  • मुश्किलों का नया हल निकालने की क्षमता

यानी AI कितनी भी एडवांस हो जाए, लेकिन इंसानों की नई सोच और नए आइडिया की जरूरत हमेशा रहेगी.

AGI को लेकर एक्सपर्ट्स की राय अलग-अलग है

हालांकि AGI कब आएगी, इस पर सभी की राय एक जैसी नहीं है. कुछ AI एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले कुछ सालों में इंसानों जैसी AI तैयार हो सकती है. वहीं कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा AI तकनीक अभी उस स्तर से काफी दूर है. यानी 2030 तक AGI आने की बात फिलहाल एक अनुमान है, कोई तय तारीख नहीं.

AI के लिए नियम बनाने की भी दी सलाह

डेमिस हसाबिस का मानना है कि जैसे-जैसे AI ज्यादा ताकतवर होती जाएगी, वैसे-वैसे उसके लिए सख्त नियम भी जरूरी होंगे.

उन्होंने सुझाव दिया है कि एडवांस AI मॉडल्स को लोगों तक पहुंचाने से पहले उनकी सेफ्टी और आने वाले खतरों की जांच होनी चाहिए. इससे AI का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: Claude AI यूजर्स के लिए नया अपडेट: 20 जुलाई से बदल गए Claude Fable 5 के एक्सेस प्लान, जानें आपके लिए क्या बदला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >