ChatGPT, Claude और Grok Down: अचानक ठप पड़ीं AI सेवाएं, भारत समेत दुनियाभर में परेशान हुए यूजर्स

प्रमुख AI सेवाएं ChatGPT, Claude और Grok गुरुवार शाम अचानक ठप पड़ गईं. भारत समेत दुनिया भर के हजारों यूजर्स को लॉगिन न होने और जवाब न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा.

AI यूजर्स के लिए गुरुवार शाम परेशानी भरी रही. ChatGPT, Claude और Grok जैसी प्रमुख AI सेवाओं में अचानक तकनीकी समस्या सामने आई. भारत समेत दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने लॉगिन नहीं होने, जवाब नहीं मिलने और पुरानी चैट लोड नहीं होने की शिकायत की. इसके चलते कई लोगों का काम बीच में ही रुक गया.

ChatGPT में आई तकनीकी खराबी, पुरानी चैट लोड होने में भी परेशानी

आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म Downdetector पर ChatGPT को लेकर भारत और अमेरिका समेत कई देशों से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं. अमेरिका में शिकायतों की संख्या 36 हजार से ज्यादा पहुंच गई, जबकि भारत में रात करीब 8:23 बजे तक 3,410 शिकायतें दर्ज की गई थीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 81 फीसदी यूजर्स ने ChatGPT के इस्तेमाल में परेशानी की जानकारी दी. वहीं 8 फीसदी यूजर्स ने लॉगिन और करीब 6 फीसदी ने वेबसाइट से जुड़ी समस्या की शिकायत की.

कई यूजर्स ने बताया कि ChatGPT में सवाल पूछने के बाद जवाब नहीं मिल रहा था. कुछ लोग अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, जबकि कई यूजर्स के लिए पुरानी चैट लोड नहीं हो रही थी.

ChatGPT में तकनीकी खराबी के दौरान Downdetector पर बढ़ीं यूजर्स की शिकायतें.

Claude में भी हजारों यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत

ChatGPT के साथ AI प्लेटफॉर्म Claude को लेकर भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने समस्या की शिकायत की. Downdetector पर अमेरिका में Claude को लेकर 37 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि भारत में भी यूजर्स ने सेवा में रुकावट की जानकारी दी.

रिपोर्ट के अनुसार, करीब 50 फीसदी शिकायतें Claude Code के इस्तेमाल से जुड़ी थीं. वहीं 24 फीसदी यूजर्स ने Claude Chat में समस्या बताई, जबकि करीब 19 फीसदी शिकायतें ऐप से संबंधित थीं.

Claude की कंपनी Anthropic की स्टेटस वेबसाइट पर भी तकनीकी समस्या की जानकारी दी गई. कंपनी ने कहा कि वह समस्या को ठीक करने पर काम कर रही है.

Claude को लेकर भी भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने तकनीकी समस्या की शिकायत की.

Grok में भी सामने आई तकनीकी समस्या

इस बीच Elon Musk के AI चैटबॉट Grok को लेकर भी यूजर्स ने परेशानी की शिकायत की. Downdetector पर Grok से जुड़ी शिकायतों में भी बढ़ोतरी देखी गई.

कई यूजर्स ने AI सेवा का इस्तेमाल करने में परेशानी और जवाब नहीं मिलने की जानकारी दी. Grok की ओर से भी तकनीकी समस्या की पुष्टि करते हुए बताया गया कि सेवा को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम किया जा रहा है.

OpenAI ने ChatGPT की समस्या को लेकर दिया अपडेट

OpenAI की स्टेटस वेबसाइट पर गुरुवार को ChatGPT Work Mode से जुड़ी एक तकनीकी समस्या दर्ज की गई थी. कंपनी के मुताबिक, इस दौरान एरर की दर सामान्य से ज्यादा हो गई थी. बाद में समस्या को ठीक किए जाने की जानकारी दी गई.

Anthropic की ओर से भी Claude के कुछ मॉडल्स में बढ़े हुए एरर की जानकारी दी गई. कंपनी ने बताया कि उसने समस्या के कारण की पहचान कर ली थी और इसे ठीक करने पर काम किया जा रहा था.

एक साथ कई AI सेवाओं में परेशानी क्यों आई?

ChatGPT, Claude और Grok में लगभग एक ही समय पर यूजर्स की शिकायतें सामने आने के बावजूद, इन घटनाओं के बीच किसी सीधे संबंध की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है.

अलग-अलग AI सेवाओं में तकनीकी समस्या के पीछे सर्वर, नेटवर्क, सॉफ्टवेयर या दूसरी तकनीकी वजहें हो सकती हैं. फिलहाल संबंधित कंपनियों की ओर से जारी अपडेट के आधार पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

क्या होता है Outage?

Outage ऐसी स्थिति को कहा जाता है, जब कोई ऑनलाइन सेवा, वेबसाइट या ऐप अचानक काम करना बंद कर दे या यूजर्स के लिए उपलब्ध न रहे. यह समस्या कुछ मिनट से लेकर कई घंटों तक रह सकती है.

सर्वर में खराबी, नेटवर्क समस्या, तकनीकी गड़बड़ी, रखरखाव या अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण किसी ऑनलाइन सेवा में ऐसी समस्या आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Cloudflare Verification के नाम पर ClickFix Scam

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार

संतोष कुमार एक स्वतंत्र साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर हैं। उनकी रुचि के प्रमुख क्षेत्रों में साइबर सिक्योरिटी, IoT सिक्योरिटी, सैटेलाइट सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, वल्नरेबिलिटी रिसर्च और डिजिटल फोरेंसिक शामिल हैं। वे टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी कम्युनिटी में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और सिक्योरिटी रिसर्च, वल्नरेबिलिटी एनालिसिस तथा उभरती हुई तकनीकों पर नियमित रूप से काम करते हैं।

उन्होंने IBM, Google, Microsoft और Apple जैसी प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों से जुड़े सिक्योरिटी रिसर्च और वल्नरेबिलिटी रिसर्च पर भी काम किया है। संतोष कुमार साइबर सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी और उभरते ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं। उनके लेख जटिल तकनीकी विषयों को सरल और आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रस्तुत करने पर केंद्रित होते हैं।

वे लगातार टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी के नए क्षेत्रों को एक्सप्लोर करते रहते हैं, जिसमें IoT, सैटेलाइट सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी की सिक्योरिटी में उनकी विशेष रुचि है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >