Friendship Day Gift Ideas: भूल न जाएं दोस्ती का फर्ज, दोस्त को दें ये बेस्ट गैजेट, सस्ते में बन जाएगा काम

Friendship Day Gift Ideas: इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्त को देने के लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज नहीं मिल रहे, तो फिक्र नॉट. क्योंकि, आज हम आपके लिए लाएं हैं कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज. जिसे आप अपने दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं. साथ ही ये गिफ्ट ऑप्शनस आपके बजट में भी फिट बैठेंगे.

Friendship Day Gift Ideas: हर रिश्ते खुन के हों ये जरूरी नहीं. कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के जिंदगी भर आपका साथ निभाते हैं और मुश्किलों में हमेशा आपके साथ खड़े रहते हैं. ऐसे खास रिश्तों को ही दोस्ती का नाम दिया गया है. जिंदगी में एक सच्चा दोस्त होना बहुत जरूरी है. क्योंकि, एक दोस्त ही होता है जो बिना किसी लालच या स्वार्थ के आपके सुख से लेकर दुख में आपके साथ खड़ा रहता है. ऐसे में खास दोस्त को इस फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) पर एक खास गिफ्ट तो देना बनता है. फ्रेंडशिप डे आने में कुछ ही दिन है. ऐसे में अगर आप भी अपने बेस्ट फ्रेंड को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज देंगे जो आपके दोस्त को काफी पसंद आयेंगे. तो फिर चलिए डालते हैं एक नजर.

स्मार्टवॉच करें गिफ्ट | SmartWatch

आप इस फ्रेंडशिप डे पर अपने खास दोस्त को एक बढ़िया स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं. गिफ्ट के लिए यह सबसे बढ़िया और बजट वाला ऑप्शन है. क्योंकि, स्मार्टवॉच सिर्फ स्टाइलिश लुक के लिए ही नहीं बल्कि बड़े काम का गैजेट है. अगर आपका दोस्त फिटनेस फ्रीक है तो इस स्मार्टवॉच की मदद से वे अपने फिटनेस का ध्यान रख सकते हैं. इसके अलावा वे अपने हेल्थ को भी ट्रैक कर सकते हैं. ऐसे में आप भी अपने फ्रेंड को स्टाइल के साथ हेल्थ ट्रैकर वाले स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं. इस तरह के स्मार्टवॉच आपको 1500 से 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे. तो हुआ न ये आपके लिए बजट में एकदम परफेक्ट गिफ्ट ऑप्शन .

ईयरबड्स | Earbuds

दूसरा गिफ्ट ऑप्शन है ईयरबड्स. अगर आपके दोस्त को काम के दौरान कई कॉल्स अटेंड करने पड़ते हैं, तो आप उन्हें ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं. जिससे उन्हें काम के दौरान ईयरबड्स की मदद से काम के साथ-साथ बात करने में भी आसानी होगी. आपको ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फीचर्स और स्टाइलिश ईयरबड्स 1500 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएंगे.

हेडफोन्स | Headphones

अगर आपके दोस्त एक गेमर हैं तो फिर उनके लिए सबसे बढ़िया गिफ्ट होगा हेडफोन्स. आज कल कई सारे गेमिंग हेडफोन्स आने लगे हैं. जिसमें नॉइस कैंसिलेशन के साथ-साथ कई सारे फीचर्स दिए रहते हैं. boAt, Noise और Boult के हेडफोन्स आपको 2000 रुपये के शुरुआती कीमत में आ जाएंगे, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ बढ़िया बैटरी बैकअप देंगे.

पोलरॉइड कैमरा | Polaroid Camera

अगर आपके दोस्त को फोटोग्राफी और घुमने का शौक है, तो फिर आप उन्हें Polaroid Camera गिफ्ट कर सकते हैं. हालांकि, ये बजट में थोड़े ज्यादा हो सकते हैं. लेकिन आपके दोस्त को एकदम खुश कर देंगे. ऐसे में अगर आपका बजट अच्छा-खासा है तो आप अमजेन या फ्लिपकार्ट से इन्हें ऑर्डर कर सकते हैं. Polaroid Camera आपके दोस्त हर जगह अपने साथ ले जा सकते हैं और अपनी यादों को फोटो में कैद कर सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 5000 रुपये है.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Ideas: राखी पर बहन को दें खास गैजेट्स का तोहफा, स्टाइल के साथ मिलेगा सेफ्टी का टच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >