क्या आपके AC में से भी टिप-टिप बरस रहा पानी? फटाफट कर लें यह काम, चुटकियों में सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

Ac Tips: मानसून के मौसम में स्प्लिट एसी से पानी टपकने की समस्या आम हो जाती है। इसका मुख्य कारण हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी का बढ़ जाना होता है, लेकिन इसके पीछे कुछ तकनीकी कारण भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे कुछ आसान टिप्स की मदद से बिना टेक्नीशियन बुलाए इस समस्या का समाधान आप खुद कर सकते हैं.

AC Tips: मानसून के दौरान अक्सर देखा गया है कि स्प्लिट एसी से पानी टपकने की समस्या सामने आती है. बारिश के मौसम में हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, जिससे एसी के इंडोर यूनिट में पानी अधिक मात्रा में जमने लगता है. यही पानी बाद में टपक कर घर के अंदर गिरने लगता है, जिससे कई लोग परेशान हो जाते हैं. आमतौर पर लोग इसे ठीक कराने के लिए टेक्नीशियन की मदद लेते हैं, लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इसे खुद भी ठीक कर सकते हैं, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत हो सकती है. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में.

क्यों आती है यह समस्या?

  • विशेषज्ञों के अनुसार, अक्सर यह समस्या एसी की नियमित सर्विसिंग न कराने के कारण होती है. जब फिल्टर और ड्रेनेज पाइप समय पर साफ नहीं किए जाते, तो उनमें गंदगी जमा हो जाती है. इसका नतीजा यह होता है कि एसी से निकलने वाला पानी पाइप के जरिए बाहर न जाकर घर के अंदर ही टपकने लगता है.
  • इसके अलावा, यदि एसी की इंडोर यूनिट सही तरीके से लेवल पर न लगी हो, तो पानी ड्रेनेज पाइप तक नहीं पहुंच पाता और वापस अंदर गिरने लगता है. यह दिक्कत खासकर बरसात के दिनों में ज्यादा देखने को मिलती है, जब वातावरण में नमी अधिक होती है.
  • वहीं, यदि ड्रेनेज पाइप कहीं से मुड़ गया हो या एसी में रेफ्रिजरेंट की मात्रा कम हो, तब भी पानी ठीक से नहीं निकाल पता जिससे लीकेज की समस्या आती है.

यह भी पढ़ें: Car AC Tips: कार का एसी नहीं कर रहा कूलिंग तो कर लें ये 5 चीजें, भयंकर गर्मी में पड़ जाएगी कंबल की जरूरत

कैसे करें ठीक 

  • गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) लगातार चलने से उसकी मेंटेनेंस बेहद जरूरी हो जाती है. विशेषज्ञों की मानें तो हर 90 दिन यानी करीब तीन महीने में Split AC के फिल्टर को साफ करना चाहिए. इससे फिल्टर में जमा धूल-मिट्टी हट जाती है और ड्रेनेज पाइपलाइन में रुकावट की आशंका नहीं रहती. 
  • इसके अलावा, एसी की ड्रेन लाइन को समय-समय पर प्रेशर से पानी डालकर साफ करना भी जरूरी है. ऐसा करने से अंदर जमी गंदगी बाहर निकल जाती है और पानी के बहाव का रास्ता खुला रहता है.
  • अगर AC का इंडोर यूनिट ठीक से लेवल पर नहीं है, तो तुरंत किसी बढ़िया टेक्नीशियन की मदद लेनी चाहिए ताकि वह उसे सही लेवल में स्थापित कर सके.

यह भी पढ़ें: सर्विसिंग के बाद भी AC नहीं कर रहा ठंडा तो चेक कर लें यह 5 चीजें, मिंटो में सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

यह भी पढ़ें: मई-जून की झुलसती गर्मी में बम की तरह फट सकता है आपका AC, बचना है तो तुरंत कर लें यह 5 काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >