Fridge Cleaning Tips: इस दिवाली फ्रिज की सफाई होगी मिनटों में, बस अपनाएं ये ट्रिक और गंदगी को कहे बाय-बाय

Fridge Cleaning Tips: कुछ ही दिनों में दिवाली है और कई घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो चूका है. सफाई के दौरान कुछ चीजों को साफ करने में घंटों लग जाते हैं. उन्हीं में से एक है हमारा फ्रिज. लेकिन अगर कुछ बातों का हम ध्यान रखें तो ये काम भी झटपट हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कैसे.

Fridge Cleaning Tips: कुछ ही दिनों में दिवाली है और अभी से ही कई घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो चूका है. यूं तो साल भर ही घर की सफाई होती है लेकिन दिवाली आते ही घर का हर एक कोना चमकाया जाता है. कमरें से लेकर किचन और बाथरूम तक की अच्छे से सफाई होती है. कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ चीजों को साफ करने बैठते हैं लेकिन सही तरीका न पता होने की वजह से इन्हें साफ करने में जरूरत से ज्यादा समय लग जाता है.

ऐसा ही एक सामान है हमारा फ्रिज (Fridge Cleaning Tips). फ्रिज को साफ करने में अच्छा-खासा समय लग जाता है. लेकिन अगर इसे साफ करते समय हम कुछ आसान टिप्स को फॉलो करें तो ये काम झटपट हो सकता है. आइए आपको बताते हैं.  

फ्रिज साफ करने से पहले करें ये काम

  • सबसे पहले फ्रिज (Fridge) का प्लग निकालकर उसे बंद कर दें.
  • अब अंदर रखी सारी खाने-पीने की चीजें बाहर निकाल लें.
  • फिर रैक और ट्रे अलग करके रख लें और उसे अच्छे से धो लें

फ्रिज की अंदरूनी सफाई कैसे करें?

  • सबसे पहले एक छोटे बाल्टी में गुनगुने पानी लें और उसमें दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और आधे नींबू का रस मिला लें.
  • फिर इस घोल से आप फ्रिज (Fridge Cleaning Tips) के अंदर वाले हिस्से को ऊपर से लेकर नीचे तक पोछें.
  • नींबू की खटास बदबू को खींच लेती है और बेकिंग सोडा की ताकत से सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं.
  • सफाई करने के बाद सूखे कपड़े से फ्रिज को अच्छी तरह से पोंछ लें और उसे सूखा लें.

गैसकेट कैसे साफ करें?

फ्रिज के दरवाजे के चारों ओर लगी रबर की सील को ही गैस्केट कहा जाता है. इसे साफ रखना बहुत जरूरी है. अगर बस हल्की गंदगी हो तो गुनगुने पानी में थोड़ा बर्तन धोने वाला लिक्विड डालकर साफ कर लें. लेकिन अगर सील पर फफूंदी या काली परत दिखे तो ब्लीच वाला क्लीनर इस्तेमाल करें. सफाई के बाद इसे अच्छे से सुखा लें और आखिर में हल्की-सी पेट्रोलियम जेली लगा दें, जिससे रबर नरम और लंबे समय तक ठीक रहे. 

फ्रिज की बाहरी सफाई कैसे करें?

फ्रिज के बाहर वाला हिस्सा साफ करने के लिए आप ऑल पर्पज क्लीनर इस्तेमाल कर सकते हैं. उसके बाद किसी तौलिये या सूखे कपड़े से उसे अच्छे से पोंछ दें.

फ्रिज की बदबू रोखने के लिए करें ये काम

अगर आपके फ्रिज (Fridge) के अंदर से बदबू आ रही है तो आप निचली शेल्फ पर बेकिंग सोडा का खुला डिब्बा रख सकते हैं. ऐसा इसलिए क्यूंकि ये आसानी से गंध को सोख लेता है और फ्रिज को फ्रेश रखता है.

यह भी पढ़ें: Fridge Tips: सालों पुराना फ्रिज भी चलेगा मक्खन की तरह, देगा जबरदस्त कूलिंग, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >