Flipkart की मेगा सेल में iPhone पर मिलने वाली है तगड़ी छूट, जानें कौन-सा मॉडल मिलेगा कितने में

Flipkart ने अपने SASA LELE सेल के शुरू होने से पहले ही iPhone पर मिलने वाली डील्स को रिवील कर दिया है. इस सेल में iPhone 17 से लेकर iPhone 15 तक की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है, जिससे आप सस्ते में इन्हें खरीद सकेंगे.

अगर आप नया iPhone खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. Flipkart की समर सेल SASA LELE Sale 9 मई से शुरू हो रही है, जिसमें लेटेस्ट iPhone मॉडल्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है. फ्लिपकार्ट पर लाइव सेल माइक्रोसाइट पेज पर iPhone मॉडल्स की सेल प्राइस रिवील हो गई है. खास बात यह है कि फ्लैगशिप से लेकर बजट iPhone तक, हर रेंज में कीमतें काफी कम हो जाएंगी, यानी कम दाम में बड़ा अपग्रेड करने का ये शानदार मौका है.

iPhone 17 सीरीज पर ऑफर्स

  • iPhone 17 (256GB) की कीमत फिलहाल ₹82,900 है, लेकिन सेल के दौरान इसे करीब ₹71,999 में खरीदा जा सकेगा.
  • iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 से घटकर ₹1,09,900 और iPhone 17 Pro Max ₹1,49,900 से घटकर ₹1,24,900 में उपलब्ध होगा.

iPhone Air और iPhone 17e पर डील

  • iPhone Air, जिसकी कीमत ₹1,19,900 है, उसकी सेल प्राइस ₹95,900 हो गई है.
  • नया iPhone 17e ₹64,900 से घटकर ₹60,900 में मिलेगा.
फ्लिपकार्ट आईफोन सेल प्राइस

पुराने iPhone मॉडल्स पर भी छूट

अगर आप थोड़ा सस्ता ऑप्शन देख रहे हैं, तो पुराने मॉडल्स पर भी अच्छी डील मिल रही है.

  • iPhone 16 ₹69,900 से घटकर ₹58,900 हो गई है.
  • iPhone 16 Plus सेल में ₹73,900 में उपलब्ध होगा.
  • iPhone 15 को ₹51,900 में खरीदा जा सकेगा.
  • iPhone 16e की कीमत ₹59,900 से घटकर ₹55,900 हो गई है.

क्या है खास?

Flipkart की इस समर सेल में iPhone 17 सीरीज से लेकर पुराने मॉडल्स तक पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे यह सेल iPhone खरीदने का बेहतरीन मौका बन जाती है.

यह भी पढ़ें: Amazon पर शुरू हो रही Summer Sale; AC, TV और फ्रिज के साथ जानिए क्या-क्या होगा सस्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >