Flipkart-Amazon पर प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हुआ Sale, iPhone से लेकर स्मार्ट टीवी पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Flipkart BBD-Amazon GIF Sale: ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अमजेन पर आज से प्राइम मेंबर्स के लिए सेल शुरू हो गई है. जिससे यूजर्स सस्ते में iPhone से लेकर स्मार्ट टीवी और कई सारे प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं.

Flipkart BBD-Amazon GIF Sale: नवरात्रि के साथ-साथ आज 22 सितंबर से शॉपिंग लवर्स के लिए सेल के महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट्स Flipkart और Amazon पर आज से Flipkart Big Billion Days Sale 2025 और Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि, ये सेल आज से प्लस और प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हुई है. बाकी अन्य ग्राहकों के लिए दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ये सेल 23 सितंबर से शुरू होगी.

मिल रहे ये बैंक ऑफर्स

फ्लिपकार्ट और अमेजन के सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, गैजेट्स और भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स पर कई सारे डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं. साथ ही अगर आप अपने घर के लिए होम अपलायंसेस लेना चाहते हैं, तो भी आप सस्ते में ले सकते हैं. Flipkart Big Billion Days Sale कि बात करें तो इस सेल में AXIS Bank और ICICI Bank पर 10% तक का डिस्काउंट प्लस और ब्लैक मेंबर्स को मिल रहा है. इसके अलावा अगर आपके पास Flipkart AXIS Bank कार्ड है तो उस पर भी आपको कैशबैक से लेकर और भी ऑफर्स मिलेंगे. वहीं, Amazon Great Indian Festival Sale में SBI के कार्ड पर 10% तक का ऑफर मिलेगा. 

iPhone 16 पर मिल रहा डिस्काउंट

अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart-Amazon की सेल में आपको फायदा ही फायदा होगा. फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 51999 रुपये, iPhone 16 Pro 69,999 रुपये और iPhone 16 Pro Max 89,999 रुपये में लिस्टेड है. वहीं, अमेजन पर आईफोन 15 45,749 रुपये में लिस्टेड है.

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में आईफोन 16 ऑफर प्राइस
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स ऑफर प्राइस

Samsung Galaxy S24 Ultra

आईफोन के अलावा Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत भी लगभग आधा हो गई है. अमेजन पर यह मॉडल 71,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है. वहीं, फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्टेड है.

अमेजन पर samsung galaxy s24 ultra प्राइस ऑफर

AC-Smart TV पर मिलेगा डिस्काउंट 

Amazon-Flipkart Sale में आप स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी से लेकर घर के लिए एयर कंडीशनर भी खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर 55 इंच की स्मार्ट टीवी की कीमत 27 हजार रुपये से शुरू हो रही है. फ्रिज पर फ्लिपकार्ट 60% तक का डिस्काउंट दे रहा है, तो वहीं AC पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है.

सस्ते हुए टीवी! जीएसटी कटौती के बाद 2,500 से 85,000 रुपये तक की बचत

फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल में डिस्काउंट के साथ इन चार्जेज के बारे में नहीं जाना, तो चूना लगना पक्का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >