Flipkart और Amazon सेल का काउंटडाउन हुआ शुरू, आर्डर करने से पहले इन बैंक कार्ड्स का कर लें जुगाड़

Bank Card Offers: बस कुछ दिन का इंतजार और फिर फ्लिपकार्ट और अमेजन पर साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने वाली है. 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत होने वाली है. इस सेल में शॉपिंग करने से पहले ये जान लें किन बैंक कार्ड्स से खरीदारी पर आपको ज्यादा फायदा होगा.

Flipkart Amazon Sale Bank Card Offers: 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल शुरू होने वाली है. देशभर में करोड़ों लोग इन बड़ी सेल्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आने वाले सेल में स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेज, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बच्चों के सामान, किराना, कपड़े और ढेरों चीजों पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है. अगर आप स्मार्टफोन, होम थिएटर, हेडफोन या स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये मौका किसी जैकपोट से कम नहीं होने वाला है . इन प्रोडक्ट्स पर फ्लिपकार्ट और अमेजन 60% से 70% तक की भारी छूट देने वाले हैं.

बैंक ऑफर्स से होगी दुगनी बचत 

Amazon की Great Indian Festival और Flipkart की Big Billion Days Sale में आपको एक से बढ़ कर एक ऑफर्स देखने को मिलने वाले हैं. दोनों कंपनियों ने अलग-अलग बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट देने का भी ऐलान कर दिया है. मतलब अगर आपके पास इनमें से किसी बैंक का कार्ड है, तो आपको सीधा डिस्काउंट तो मिलेगा ही, साथ में एक्स्ट्रा बचत भी आप कर पाएंगे.

Prime, Plus और Black मेंबर्स को मिलेगा अर्ली एक्सेस 

आइए अब अमेजन के Great Indian Festival और फ्लिपकार्ट के Big Billion Days Sale के अर्ली एक्सेस ऑफर्स के बारे में आपको बता देते हैं. अमेजन अपने Prime मेंबर्स को बाकी लोगों से एक दिन पहले ही सेल में शॉपिंग का मौका दे रहा है. वहीं फ्लिपकार्ट भी अपने Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 22 सितंबर की रात से ही डिस्काउंट वाली शॉपिंग शुरू करने का फायदा दे रहा है.

इन बैंक कार्ड्स से होगा फायदा 

फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल में अगर मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो अमेजन अपने ग्राहकों को SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर सीधा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट देने वाला है. इसके अलावा कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को Amazon Pay Later का फायदा भी देगी. प्राइम मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक मिलेगा. इसके साथ ही कई प्रोडक्ट्स पर No-Cost EMI और एक्सचेंज बोनस का ऑफर भी मिलेगा.

वहीं बात करें फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में बैंक ऑफर्स की तो यहां Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा सेल में नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बोनस और सुपर कॉइन्स जैसे फायदे भी मिलेंगे. अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करेंगे तो आपको 5% कैशबैक भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: BBD सेल से पहले Vivo V50 5G पर ₹13,000 का धमाकेदार डिस्काउंट, 50MP सेल्फी कैमरा और Quad कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सुपर डील

यह भी पढ़ें: Flipkart Black vs VIP vs Plus में बेहतर कौन? BBD Sale में आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले अभी बुक करें फेवरेट प्रॉडक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >