Elon Musk और Giorgia Meloni के बीच अफेयर? वायरल तस्वीरों पर मस्क ने तोड़ी चुप्पी!

Eloni Meloni: क्या Elon Musk डेट कर रहे हैं Giorgia Meloni को? वायरल फोटो पर मस्क ने दिया जवाब, जानिए अफवाह की असलियत और दोनों का क्या है रिश्ता.

Eloni Meloni: सोशल मीडिया पर इन दिनों टेस्ला और X (Twitter) के मालिक एलन मस्क और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर लोग कयास लगाने लगे कि कहीं दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता तो नहीं है? इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने तो उनके “भावी बच्चे” का नाम भी सुझा दिया – “एलोनी मेलोनी!”

लेकिन इस पूरे मामले पर अब एलन मस्क ने खुद सामने आकर सफाई दी है. मस्क ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मेरे और मेलोनी के बीच कोई रोमांटिक संबंध नहीं है. मैं उस दिन अपनी मां के साथ था.”

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

“प्रोफेशनल और डिप्लोमैटिक”

इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान मस्क ने मेलोनी की तारीफ करते हुए उन्हें “अंदर से और भी खूबसूरत” बताया था, जिसके बाद यह अफवाहें और ज़ोर पकड़ गईं. जॉर्जिया मेलोनी ने भी इन बातों को अफवाह करार देते हुए कहा कि वे एलन मस्क की केवल “अच्छी दोस्त” हैं और उनके बीच का रिश्ता सिर्फ़ प्रोफेशनल और डिप्लोमैटिक है.

तस्वीरों में दिख रही मुस्कान और गालों पर चुम्बन को बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट्स ने केवल एक “सभ्य मुलाकात की झलक” बताया है, ना कि किसी प्रेम कहानी की शुरुआत.

इस पूरी कहानी ने साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तस्वीर को लेकर कैसे बिना पुष्टि के अफवाहें उड़ने लगती हैं, और सेलेब्रिटीज को बार-बार इनका खंडन करना पड़ता है.

Elon Meloni Viral Photos

Eloni meloni viral pics collage

यह भी पढ़ें: एलन मस्क की मां का भारत प्रेम! पीएम मोदी के ट्वीट पर दिया इमोजी वाला जवाब

यह भी पढ़ें: Elon Musk Net Worth: 2 महीनों में ₹7 लाख करोड़ गंवाने के बावजूद कैसे बने रहे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति?

यह भी पढ़ें: Who Is Elon Musk: तकनीक को हथियार बनाकर एलन मस्क कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >