Apple और OpenAI की पार्टनरशिप से जल-भुन गए Elon Musk ? दे डाली iPhone बैन करने की धमकी

Artificial Intelligence की दौड़ में अब Apple भी शामिल हो गई है. कंपनी ने अपने WWDC 2024 में ऐपल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) एआई प्लैटफॉर्म पेश किया है. कंपनी ने इसके लिए ओपनएआई (OpenAI) से पार्टनरशिप की है. इसे लेकर एलन मस्क (Elon Musk) ने बड़ी बात कह डाली है.

Elon Musk Vs Apple : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) की दौड़ में अब टेक जगत की दिग्गज कंपनी ऐपल (Apple) भी शामिल हो गई है. कंपनी ने अपने सालाना इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर कांफ्रेंस (WWDC 2024) में ऐपल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) नाम का एआई प्लैटफॉर्म (AI Platform) पेश किया है. कंपनी ने इसके लिए चैटजीपीटी (ChatGPT) बनानेवाले ओपनएआई (OpenAI) से पार्टनरशिप की है.

एलन मस्क ने कह डाली बड़ी बात

Apple और OpenAI की इस साझेदारी को लेकर एक्स (X) और टेस्ला (Tesla) जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने बड़ी बात कह डाली है. उन्होंने कहा है कि अगर ऐपल और ओपन एआई साथ आये (Apple – OpenAI Partnership), तो वह ऐपल के प्रोडक्ट्स (Apple Products) अपनी कंपनियों में बैन कर देंगे. बता दें कि एलन मस्क ओपनएआई से उसके शुरुआती दिनों से जुड़े हुए थे, लेकिन कुछ मतभेदों के बाद वह ओपनएआई की टीम से अलग हो गए थे.

WWDC 2024 में ऐपल ने पेश किया Apple Intelligence, इसके फीचर्स उड़ा देंगे होश

मस्क को किस बात का ऐतराज?

Apple और Elon Musk के बीच तल्खी बढ़ गई है. हाल ही में आईफोन निर्माता कंपनी ने चैटजीपीटी बनानेवाली ओपनएआई के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की. इसके बाद एलन मस्क ने अपना ऐतराज जताते हुए इस साझेदारी को अस्वीकार्य सुरक्षा उल्लंघन करार दिया. उन्होंने कहा है कि ऐपल और ओपनएआई के बीच समझौता जारी रहा, तो वह अपनी कंपनियों में सभी ऐपल डिवाइसेज को बैन कर देंगे.

अस्वीकार्य सुरक्षा उल्लंघन

Apple और OpenAI की इस साझेदारी को लेकर एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट में यूजर की जानकारी की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है. यहां तक कि उन्होंने दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते को अस्वीकार्य सुरक्षा उल्लंघन बता डाला है. टेस्ला के सीईओ मस्क यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि अगर iPhone के OS पर OpenAI आता है, तो उनकी कंपनियों में ऐपल के डिवाइसेज को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.

WWDC 2024 को लेकर Apple से क्या उम्मीदें हैं?

खौफनाक स्पाइवेयर?

Apple iPhone, iPad और Mac के लिए ऐपल इंटेलिजेंस पेश करते हुए, टिम कुक ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, यह व्यक्तिगत, शक्तिशाली और निजी है और यह उन ऐप्स में एकीकृत है जिन पर आप हर दिन भरोसा करते हैं. इसके जवाब में एलन मस्क ने कहा, मुझे यह नहीं चाहिए. इस खौफनाक स्पाइवेयर को बंद करो या फिर मेरी कंपनियों के परिसर में सभी ऐपल डिवाइस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने सुझाव दिया कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके कार्यालय भवन में कोई भी ऐपल डिवाइस मौजूद न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >