X को डेटिंग ऐप बनाएंगे Elon Musk, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर आयेंगे डिजिटल बैंक वाले भी फीचर्स

1 / 1
X को डेटिंग ऐप बनाएंगे Elon Musk, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर आयेंगे डिजिटल बैंक वाले भी फीचर्स
फुल स्क्रीन में देखें

X को डेटिंग ऐप बनाएंगे Elon Musk, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर आयेंगे डिजिटल बैंक वाले भी फीचर्स

elon musk prepares x twitter making a dating app – हाल ही में एक्स द्वारा एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. इसमें एलन मस्क के साथ X की सीईओ लिंडा याकारीनो भी मौजूद थीं. इस मीटिंग में एक्स प्लैटफॉर्म के भविष्य को लेकर कई मुद्दों पर बात हुई.

एक्स (X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने एक्स की एक मीटिंग में यह ऐलान किया है कि 2024 तक वह इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को पूरी तरह से एक डेटिंग ऐप में बदल देंगे. इसके साथ ही, उन्होंने पहले कई बार ये संकेत भी दिये हैं कि X पर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की भी शुरुआत हो सकती है.

दरअसल, हाल ही में एक्स द्वारा एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. इसमें एलन मस्क के साथ X की सीईओ लिंडा याकारीनो भी मौजूद थीं. इस मीटिंग में एक्स प्लैटफॉर्म के भविष्य को लेकर कई मुद्दों पर बात हुई.

Also Read: X यूजर्स के लिए दो नये सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आ रहे Elon Musk, मिलेंगे ये बेनिफिट्स

X की इस मीटिंग में इसको पूर्ण रूप से डेटिंग ऐप बनाने की बात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. बिजनेस इन्साइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क X में डेटिंग ऐप्स के फीचर्स को ऐड करना चाहते हैं. इसकी डेडलाइन 2024 तक रखी गई है.

एलन मस्क अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स को डेटिंग ऐप में कैसे बदलेंगे और इसमें क्या-क्या फीचर्स ऐड किये जाएंगे, इसकी जानकारी आनी अभी बाकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर X पर डेटिंग ऐप्स के फीचर्स ऐड किये जाएंगे तो इसके लिए डिजिटल बैंकिंग वाले फीचर्स की भी जरूरत पड़ सकती है क्योंकि आमतौर पर डेटिंग ऐप्स सब्स्क्रिप्शन मॉडल पर काम करते हैं.

Also Read: Twitter X को पूरी तरह Paid Service में बदल देंगे Elon Musk ?

एलन मस्क X प्लैटफॉर्म पर बैंकिंग फीचर्स लाने के लिए इतने उत्सुक हैं कि उन्होंने अमेरिका के सभी राज्यों में X पर बैंकिंग और मनी ट्रांसफर की सर्विसेज को शुरू करने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

एलन मस्क ने जब से X प्लैटफॉर्म को खरीदा है, तब से वह इसके साथ नये प्रयोग कर रहें हैं. चाहे वह वेरीफाइड मार्क के लिए पैसे चार्ज करना हो या इस प्लैटफॉर्म का नाम बदलकर ट्विटर से X कर देना. पिछले साल वर्ज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि एलन मस्क X पर बैंकिंग के फीचर्स लाना चाहते हैं, यानी अब आप X पर पोस्ट पढ़ने के साथ-साथ पैसों का लेनदेन भी कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >