Apple ने बढ़ाए MacBook-iPad के दाम, Elon Musk बोले- ऐसा प्राइस जंप पहले कभी नहीं देखा

Apple ने MacBook, iPad, Apple TV और HomePod समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी का कहना है कि AI के बढ़ते डिमांड के कारण मेमोरी चिप्स महंगे हो गए हैं. इस फैसले पर Elon Musk ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्होंने 40 साल में इतनी बड़ी कीमतों में बढ़ोतरी कभी नहीं देखी.

Apple ने हाल ही में अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है. इस फैसले के बाद टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है. कंपनी ने MacBook, iPad और होम एंटरटेनमेंट डिवाइस समेत कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. भारत में भी इनकी नई कीमतें लागू हो गई हैं. कुछ डिवाइस अपने लॉन्च प्राइस के मुकाबले 42 फीसदी तक महंगे हो गए हैं. इस बीच Tesla और xAI के CEO Elon Musk ने भी Apple के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Elon Musk ने क्या कहा?

Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Apple के CEO Tim Cook के बयान का समर्थन करते हुए लिखा, कि “Tim Cook ने कहा कि पिछले 40 सालों में उन्होंने किसी भी चीज की कीमत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी नहीं देखी. मैंने भी अपने जीवन में किसी चीज की कीमत में इतनी तेजी से बढ़ोतरी नहीं देखी.” दरअसल, Tim Cook ने The Wall Street Journal को दिए इंटरव्यू में कहा था, कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतों में जितनी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, वैसा उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कभी नहीं देखा.

Apple ने क्यों बढ़ाए दाम?

Apple का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती डिमांड की वजह से दुनियाभर में मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. AI डेटा सेंटर तेजी से बन रहे हैं, जिसके कारण इन कंपोनेंट्स की मांग अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई है. कंपनी के मुताबिक, वह अब तक बढ़ी हुई मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट खुद उठा रही थी, लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है. इसी वजह से कंपनी को कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं. Apple ने यह भी कहा कि वह ग्राहकों पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए लगातार समाधान तलाश रही है.

भारत में किन Apple प्रोडक्ट्स की बढ़ी कीमत?

Apple ने भारत में कई MacBook, iPad और होम एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. ऐसे में MacBook की नई कीमतें-

  • MacBook Air (512GB) की कीमत ₹1,19,900 से बढ़कर ₹1,37,900 हो गई है.
  • एंट्री-लेवल MacBook Neo अब ₹69,900 की जगह ₹79,900 में मिलेगा. लॉन्च के बाद इस मॉडल की कीमत कुल ₹20,000 बढ़ चुकी है.
  • नए M5 चिप वाले MacBook Air 13-इंच की कीमत ₹1,19,900 से बढ़कर ₹1,49,900 हो गई है.
  • MacBook Air 15-इंच मॉडल अब ₹1,79,900 का हो गया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1,44,900 थी.
  • MacBook Pro 14-इंच (M5, 16GB RAM) की कीमत ₹1,69,900 से बढ़कर ₹2,39,900 हो गई है.
  • MacBook Pro 5 Max चिप वाले हाई-एंड मॉडल की कीमत में ₹1 लाख तक की बढ़ोतरी हो गई है.

iPad Air और iPad Pro की नई कीमतें

  • M4 प्रोसेसर वाले 11-इंच iPad Air की नई कीमत 89,900 रुपये हो गई है.
  • M5 चिप और 256GB स्टोरेज वाले iPad Pro की कीमत 1,39,900 रुपये हो गई है.
  • iPad (11th Gen) की कीमत 49,900 रुपये हो गई है.
  • iPad Mini अब 49,900 रुपये की बजाय 69,900 रुपये में मिलेगा.

Apple TV और HomePod की भी बढ़ गई कीमत

Apple के होम एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है. Apple TV 4K (64GB) अब ₹14,900 की जगह ₹25,900 में मिलेगा, जबकि 128GB वेरिएंट की कीमत ₹16,900 से बढ़कर ₹31,900 हो गई है. इसके अलावा HomePod की कीमत ₹32,900 से बढ़कर ₹44,900 हो गई है, जबकि HomePod mini अब ₹10,900 की जगह ₹15,900 में मिलेगा.

यह भी पढ़ें: AI के दौर में क्या बेकार हो जाएगा पैसा? ट्रिलियनेयर एलन मस्क की भविष्यवाणी ने दुनिया को चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >