Elon Musk ने फिर बदला अपना नाम, 2 दिन पहले X पर बने थे Kekius Maximus, ये है वजह

एलन मस्क द्वारा अपने X प्रोफाइल में बदलाव के बाद, ‘केकियस मैक्सिमस’ क्रिप्टो टोकन की कीमत बेतहाशा बढ़ी. बाद में मस्क के असली नाम पर लौटने के बाद केकियस की कीमत गिर गई, जो मीम-बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी की उच्च वोलैटिलिटी को दर्शाता है.

टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपना नाम बदलने में लगे हैं. हाल ही में उन्होंने ‘केकियस मैक्सिमस’ (Kekius Maximus) रख लिया था. इस नाम के बाद सोलाना-बेस्ड मीमकॉइन ‘केकियस मैक्सिमस’ की कीमत में गुरुवार को 122.8% की गिरावट आई और यह 0.307 रुपये पर पहुंच गई. मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली, जिसमें वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, और उनके पीछे अमेरिकी झंडा और स्पेस एक्स के सीईओ माइक भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं.

असली नाम पर लौटे, तो गिर गई क्रिप्टो की कीमत

एलन मस्क द्वारा अपने X प्रोफाइल में बदलाव के बाद, ‘केकियस मैक्सिमस’ क्रिप्टो टोकन की कीमत बुधवार दोपहर को 0.0057 डॉलर तक पहुंच गई थी. मस्क ने अपना नाम ‘केकियस मैक्सिमस’ रखा और अपनी प्रोफाइल तस्वीर में ग्लैडिएटर फिल्म के मैक्सिमस के रूप में स्टाइल किये गए पेपे द फ्रॉग को दिखाया, जिससे क्रिप्टो में उछाल आया. हालांकि, बाद में मस्क के असली नाम पर लौटने के बाद केकियस की कीमत गिरकर 0.001165 डॉलर हो गई, जो मीम-बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी की उच्च वोलैटिलिटी को दर्शाता है. इसके बावजूद, केकियस की कीमत 24 घंटे पहले के मुकाबले 232 फीसदी अधिक रही, और इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,310 फीसदी बढ़कर 9.9 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया.

Kekius Maximus: केकियस का मतलब क्या है?

यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि एलन मस्क के पास 2022 से एक्स का मालिकाना हक है. इस प्लैटफॉर्म पर उनके 210 करोड़ फॉलोअर्स हैं. ‘केकियस’ शब्द लैटिन भाषा के ‘केक’ शब्द से लिया गया है, जो गेमर्स द्वारा ‘लाफ आउट लाउड’ के समान माना जाता है.

Elon Musk लाये X यूजर्स के लिए धाकड़ ऑफर, Blue Tick और बहुत कुछ मिल रहा फ्री

5000 रुपये हर घंटे कमाने का मौका दे रहे Elon Musk, हिंदी में xAI के लिए करना है काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >