LPG खत्म होने की टेंशन नहीं, इलेक्ट्रिक मल्टी-केटल में इडली से मोमोज तक सब बनेगा

अगर LPG खत्म हो जाए तो नाश्ता बनाने की चिंता न करें. AGARO, Borosil, Pigeon, Kent और Milton जैसी इलेक्ट्रिक मल्टी-कैटल्स से आप इडली, ढोकला और मोमोज आसानी से बना सकते हैं. इनकी कीमत ₹899 से शुरू होती है और ये मिनी किचन टूलकिट की तरह काम करती हैं.

अगर अचानक से LPG सिलेंडर खत्म हो जाए तो नाश्ता बनाने की चिंता बढ़ जाती है. लेकिन अब बाजार में ऐसे इलेक्ट्रिक मल्टी-केटल उपलब्ध हैं, जिनसे आप आसानी से इडली, ढोकला, मोमोज और अंडे तक बना सकते हैं. ये छोटे-से उपकरण मिनी किचन की तरह काम करते हैं और बजट में भी फिट बैठते हैं.

AGARO Multi Kettle

AGARO इस कैटेगरी में टॉप चॉइस है. इसमें 304 स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है और वाइड माउथ डिजाइन सफाई को आसान बनाता है. इससे इडली, मोमोज और अंडे आसानी से तैयार किये जा सकते हैं. कीमत लगभग ₹1,799 है.

Borosil Multi Kettle

Borosil की केतली कई अटैचमेंट्स के साथ आती है, जिसमें इडली स्टैंड, एग ट्रे और स्टील ग्रिल रैक शामिल हैं. इसका मैट फिनिश स्टेनलेस स्टील बॉडी और ट्रांसपेरेंट लिड इसे प्रीमियम लुक देता है. कीमत लगभग ₹1,828 है.

Pigeon Multi Kettle

यह बजट फ्रेंडली विकल्प है. सिर्फ 850 ग्राम वजन वाली यह केतली यात्रा के दौरान भी साथ ले जाने में आसान है. इसमें 600W पावर दिया गया है, जिससे यह जल्दी गर्म हो जाती है. कीमत लगभग ₹899 है.

Kent Smart Kettle

Kent अपनी हाइजीन और बिल्ड क्वाॅलिटी के लिए जाना जाता है. इसमें कूल-टच बॉडी और अंदर स्टेनलेस स्टील लेयर दी गई है. 800W पावर के साथ यह तेज स्टीमिंग करती है, जिससे इडली जल्दी तैयार हो जाती है. कीमत लगभग ₹1,499 है.

Milton Champ Kettle

Milton की केतली सिंपल और भरोसेमंद है. इसमें कीप-वॉर्म फीचर दिया गया है, जिससे सूप या चाय लंबे समय तक गर्म रहती है. दो लाइट इंडिकेटर इसके उपयोग को आसान बनाते हैं. कीमत लगभग ₹1,349 है.

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट से डिनर तक बिना गैस जलाये होगा तैयार, डिमांड में ये किचन अप्लायंसेज

यह भी पढ़ें: गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >