Eid Mubarak Recharge Plans: इस ईद से अगली ईद तक, सालभर चलेंगे ये रीचार्ज प्लान्स

Eid Mubarak Recharge Plans: ईद के मौके पर हम बता रहे हैं जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के ऐसे रीचार्ज प्लान्स के बारे में, जिन्हें अगर आज आपने रीचार्ज करा लिया, तो आपको अगली ईद तक रीचार्ज से फुरसत मिल जाएगी.

Eid Mubarak Recharge Plans : ईद मुबारक के इस मौके पर हम आपको बताते हैं जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के उन रीचार्ज प्लान्स के बारे में, जिन्हें अगर आज आपने ईद के मौके पर रीचार्ज करा लिया, तो आपको अगली ईद तक रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एन्यूअल वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान मासिक और तिमाही प्लान से सस्ते पड़ जाते हैं और आपको बार-बार रीचार्ज करने का झमेला भी नहीं पालना पड़ता. अगर आप ऐसा ही सस्ता एन्युअल प्लान तलाश रहे हैं, तो आइए जानते हैं-

Jio Rs 2599 Prepaid Plan : 2,599 रुपये वाले जियो के प्रीपेड प्लान में 365 दिनों तक हर दिन 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही साथ, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, Jio ऐप्स, JioCinema, JioTV, JioNews, JioSecurity, JioCloud और ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

Also Read : Cheapest Recharge: 100 रुपये के खर्च पर साल भर करें मुफ्त में बातें, भरपूर डेटा भी मिलेगा

Airtel Rs 2498 Prepaid Plan : 2,498 रुपये वाले एयरटेल के प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है. साथ ही में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS का बेनिफिट मिलता भी है.

Vi Rs 2595 Prepaid Plan : वोडाफोन आइडिया के 2595 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है. साथ में ही, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, Vi Movies और TV का ऐक्सेस भी मिला करता है.

Also Read : Jio के बेस्ट एन्युअल रीचार्ज प्लान्स, बेनिफिट्स गिनते थक जाएंगे आप

BSNL Rs 1498 Prepaid Plan : सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 1,498 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही में, यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS के बेनिफिट्स मिल जाते हैं.

रिलायंस जयो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के जिन रीचार्ज प्लान्स के बारे में हमने यहां आपको बताया है, उनके डीटेल्स इन कंपनियों की वेबसाइट्स पर लिस्टेड हैं. अपने यूजर्स को हमारा सुझाव है कि कोई भी रीचार्ज प्लान चुनने से पहले उसके बेनिफिट्स के बारे में अच्छी तरह पड़ताल कर लें. रीचार्ज कराने और उसकी जानकारी पाने के लिए सबसे भरोसेमंद जगह संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >