Dyson ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में अपना नया CameraJet इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है. यह कोई नॉर्मल टूथब्रश नहीं है. इसमें AI वाला कैमरा दिया गया है, जो मुंह के अंदर देखकर दांतों के बीच की जगह और गंदगी को पहचानने में मदद करता है. ब्रश करते समय यह दांतों पर जमी प्लाक को हटाने में भी मदद करता है.
Dyson CameraJet T में Wi-Fi और Bluetooth की सुविधा मिलती है. इसे MyDyson ऐप से भी जोड़ा जा सकता है. इस टूथब्रश को IPX7 रेटिंग मिली है. यानी पानी पड़ने पर भी इसे आसानी से यूज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि एक बार पूरा चार्ज करने पर इसकी बैटरी 10 दिनों तक चल सकती है.
कितनी है कीमत?
Dyson CameraJet की कीमत $499 (लगभग 47,000 रुपये) रखी गई है. फिलहाल यह अमेरिका में Ceramic Ultra Blue और Ceramic Pink जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा? स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर की कीमत आई सामने
कैसे काम करता है Dyson CameraJet
Dyson के मुताबिक, CameraJet को तैयार करने में 16 मिलियन लाइन्स ऑफ कोड का इस्तेमाल किया गया है और इसे 4,70,000 डेंटल इमेज की मदद से ट्रेन किया गया. फ्लॉसिंग के लिए इसमें कॉनिकल जेट दिया गया है, जो स्प्रे के जरिए दांतों पर जमा प्लाक को हटाने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें 12.5ml का एंटी-ग्रैविटी माउथरिंस टैंक मिलता है, जो डायफ्राम पंप और प्रेशर चैंबर के साथ काम करता है.
कैमरा और AI मिलकर पकड़ेंगे दांतों के बीच की गंदगी
Dyson CameraJet इलेक्ट्रिक टूथब्रश की सबसे खास बात इसमें लगा कैमरा है. यह कैमरा ब्रश करते समय दांतों के बीच की खाली जगह को पहचान लेता है. इसके लिए इसमें 100,000-पिक्सल वाला मैक्रो लेंस कैमरा (macro-lens camera) और AI टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है. Dyson के अनुसार, यह सिस्टम हर सेकंड 28 लाइव इमेज को देख सकता है और सिर्फ 100 मिलीसेकंड में दांतों के बीच का गैप पहचान लेता है.
कैमरे का फील्ड ऑफ व्यू बढ़ाने के लिए इसमें एक टारगेट लेंस दिया गया है. वहीं, बेहतर विजिबिलिटी के लिए स्ट्रोबोस्कोपिक लाइट भी मिलती है, जिससे कैमरा कम रोशनी में भी ठीक से काम कर सके. इसमें सिलिकॉन-बैक्ड सोनिक डैम्पनर भी मौजूद है, जो वाइब्रेशन को कम करने में मदद करता है.
ब्रशिंग के लिए मिलती हैं 3 अलग-अलग इंटेंसिटी सेटिंग्स
Dyson CameraJet की खासियत इसका वेरिएबल सोनिक ऑसिलेशन है, जो ब्रिसल्स की मूवमेंट को लगातार बनाए रखता है. इसके लिए इसमें दिया गया सोनिक मोटर हर सेकंड 245 बार ऑसिलेट करता है. इससे ब्रिसल्स की मूवमेंट काफी तेज और लगातार बनी रहती है.
Dyson CameraJet में यूजर्स को तीन अलग-अलग क्लीनिंग मोड मिलते हैं. इसमें ऑटोमैटिक ब्रशिंग और प्रिसीजन फ्लॉसिंग, सिर्फ ब्रशिंग और सिर्फ फ्लॉसिंग का ऑप्शन शामिल है. ब्रशिंग के लिए तीन इंटेंसिटी सेटिंग्स भी दी गई हैं, Gentle, Variable और Deep Clean, ताकि जरूरत के हिसाब से सफाई की जा सके.
ऐप से जुड़े मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स
Dyson CameraJet में 2.4GHz Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है. इसे MyDyson ऐप के साथ कनेक्ट करके यूजर्स लाइव कैमरा देख सकते हैं और ब्रशिंग व फ्लॉसिंग से जुड़ी डिटेल्स भी हासिल कर सकते हैं. ऐप पर इंस्ट्रक्शनल कंटेंट के साथ पर्सनलाइज्ड फीडबैक भी मिलता है.
टूथब्रश में 30 सेकंड का टाइमर दिया गया है, जो ब्रशिंग के दौरान समय का ध्यान रखने में मदद करता है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 10 दिनों तक चल सकता है. पानी से बचाव के लिए इसे IPX7 रेटिंग भी मिली है.
ये भी पढ़ें: बच्चे दीवारों पर ड्रॉइंग बनाते हैं? तो कागज-कलम छोड़िए, बच्चों के लिए Portronics लाया राइटिंग पैड, जानें कीमत
