ट्रंप के टैरिफ वार से महंगा हो जाएगा आईफोन, क्या धरी रह जाएगी ऐपल की रणनीति?

Donald Trump Tariff Impact Apple iPhone: iPhone एक्सपोर्ट में Apple ने अप्रैल-जून FY26 में $5 अरब मूल्य के शिपमेंट किए, जो कुल स्मार्टफोन निर्यात का 70% है. ट्रंप के 25% टैरिफ से Apple की भारत रणनीति को बड़ा झटका लग सकता है. जानिए कैसे बदल सकते हैं iPhone की कीमतें और कंपनी की सप्लाई चेन नीतियां

Donald Trump Tariff Apple iPhone Impact: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से एक्सपोर्ट किये गए iPhone पर 25 फीसदी टैरिफ लागू किया है, जिससे भारत को लेकर Apple की रणनीति को बड़ा नुकसान हो सकता है. जानिए क्या हो सकता है इसका असर

ट्रंप ने लगाया भारत पर 25% टैरिफ: क्या बदलेगा आईफोन का भविष्य?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले ऐपल आईफोन मॉडल्स पर 25% Import Tariff की घोषणा की है. यह फैसला 1 अगस्त से प्रभावी होगा और इसका सीधा असर Apple की भारत में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट स्कीम्स पर पड़ सकता है.

भारत में Apple की स्थिति और भविष्य की चुनौतियां क्या हैं?

भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में Apple की हिस्सेदारी 55% है

अमेरिका को भेजे गए हर दो में से एक iPhone भारत में बना हुआ है

पिछले साल की तुलना में iPhone एक्सपोर्ट में 2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है.

टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

IDC और Counterpoint ने बताया- टैरिफ से कितनी बड़ी मार?

IDC इंडिया के अनुसार, अमेरिका में iPhone शिपमेंट का लगभग 25% हिस्सा भारत से आता है. अब इन पर भारी टैरिफ लगने से एक्सपोर्ट में बाधा आ सकती है. Counterpoint के VP नील शाह ने बताया कि Apple या तो खुद इस लागत को सहन करेगा या फिर कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालेगा.

Apple की अगली रणनीति क्या हो सकती है?

भारत से उत्पादन कम कर दूसरे देशों की ओर रुख

अमेरिकी मार्केट में कीमतों में वृद्धि

टैरिफ से बचने के लिए नयी नीति पर काम.

भारत से एक्सपोर्ट के आंकड़े क्या कहते हैं?

भारत से iPhone एक्सपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अप्रैल-जून वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में Apple ने भारत से अमेरिका को $5 अरब मूल्य के iPhones का निर्यात किया, जो देश के कुल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट का लगभग 70% है. वहीं, पिछली साल इसी अवधि यानी अप्रैल-जून FY25 में यह आंकड़ा $3 अरब था. इस तेजी से बढ़े एक्सपोर्ट डेटा से यह स्पष्ट होता है कि भारत Apple के लिए एक प्रमुख iPhone मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बनता जा रहा है.

iPhone 17 को छोड़कर Samsung के महंगे मॉडल के पीछे क्यों पड़ गए लोग?

2007 से अब तक कितने iPhones बेच चुका है Apple? Tim Cook ने खुद बताया आंकड़ा, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >