आधा भारत नहीं जानता AC में Star का मतलब? जान जाएंगे तो कभी नहीं करेंगे ये गलती

AC Tips: गर्मी हो या बरसात AC की डिमांड तो रहती ही है. ऐसे में बारिश के मौसम के शुरू होते ही एसी के दाम भी घटने लगते हैं. कई लोग इसी समय एसी खरीदना सही समझते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी खरीदते वक्त एसी में स्टार रेटिंग देखना क्यों जरूरी है? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िएगा.

AC Star Rating Meaning | AC Tips: भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. ऐसे में मार्केट में एयर कंडीशनर (AC) के दामों में गिरावट आ गई है. कई लोग इसी बात का फायदा उठाते हुए AC खरीद रहे हैं. AC खरीदने के दौरान आपने ये तो सुना ही होगा कि हमेशा AC स्टार रेटिंग देख कर ही खरीदना चाहिए. लेकिन कई लोग इस बात से अनजान हैं कि आखिर स्टार रेटिंग क्या है. आखिर इससे क्या फायदा होता है. आपको बता दें कि, AC खरीदने समय रेटिंग देखना बहुत जरूरी है. हालांकि, आज भी कई लोग इस बारे में नहीं जानते. अगर आप भी AC स्टार रेटिंग के बारे में नहीं जानते, तो इस खबर को जरूर पढ़िएगा.

AC के रिमोट में बस दबा दें ये खास बटन, रात में बिना ठिठुरन के आएगी अच्छी नींद, बिल भी उठेगा कम

AC में क्या होता है स्टार का मतलब?

कई लोग AC स्टार रेटिंग देख कर खरीद तो लेते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि आखिर ये क्यों जरूरी है. आपको बात दें, AC पर दिए गए स्टार ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) तय करता है. BEE द्वारा AC पर दिए गए ये स्टार ये बताते हैं कि वह AC कितनी बिजली की खपत करेगा. ऐसे में सबसे कम स्टार यानी 1 स्टार वाले AC सबसे ज्यादा बिजली की खपत करता है. वहीं, 5 स्टार वाले AC कम बिजली की खपत करते हैं.

कौन सी स्टार वाला AC लेना सही?

ऐसे में ये सवाल उठता है कि कौन सा स्टार रेटिंग वाला AC खरीदना सही है. ऐसे में आपको बता दें कि, अगर आप ऐसी गर्म जगह में रहते हैं, जहां ज्यादा गर्मी पड़ती है, तो ऐसे जगह के लिए 5 स्टार रेटिंग वाली AC सबसे सही है. इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है. लेकिन यह बिजली की कम खपत भी करेगा और आपको अच्छी कूलिंग भी देगा. हालांकि, आप का बजट वैसा नहीं है, तो फिर आप 3 स्टार AC भी खरीद सकते हैं. लेकिन इस से कम रेटिंग वाली एसी आपके लिए सही नहीं रहेगी.

इन्वर्टर AC-5 स्टार रेटिंग कॉम्बो है बेस्ट

वहीं, अभी इन्वर्टर AC का चलन बढ़ गया है. स्टार रेटिंग के साथ-साथ अगर आप इन्वर्टर AC खरीदते हैं तो आपको फायदा ही फायदा होगा. क्योंकि, इन्वर्टर AC बिजली की खपत कम करते हैं और लंबे समय तक चलते भी हैं. ऐसे में कोशिश करें कि आप एसी खरीदते वक्त अच्छी स्टार रेटिंग वाली इन्वर्टर AC खरीदें.

कमरे में फैली उमस की हेकड़ी निकाल देगा यह डिवाइस, मिनटों में चिपचिपी गर्मी से दिलाएगा छुटकारा

कमरे में उमस को पांव पसारने नहीं देगा आपका AC, बस दबा दें रिमोट का ये बटन, मौज में कटेगा मॉनसून

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >