Chipset Vs Processor: ज्यादातर लोग नहीं जानते दोनों में असली फर्क, आज दूर कर लें सारी कंफ्यूजन

Chipset Vs Processor: अक्‍सर लोग प्रोसेसर और चिपसेट को एक ही समझ बैठते हैं, जबकि ये दोनों अलग चीजें हैं. अगर आपको भी इसमें कन्‍फ्यूजन है तो चलिए इसे आसान भाषा में आज समझ लेते हैं.

Chipset Vs Processor: हम सालों से मोबाइल, कंप्‍यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ ऐसे टर्म्स होते हैं जिनमें हम जानते ही नहीं और जानते भी हैं तो डिटेल में पता नहीं होती की आखीर उनका काम क्या है. ऐसे ही दो टर्म होते हैं च‍िपसेट और प्रोसेसर. ज्‍यादातर लोग इसमें उलझ जाते हैं और इन दोनों को एक ही समझ बैठते हैं. मोबाइल, कंप्‍यूटर या लैपटॉप लेने से पहले एक्‍सपर्ट हमेशा यही कहते हैं कि च‍िपसेट और प्रोसेसर कितने पावरफुल हैं, ये जरूर चेक कर लेना चाहिए. कंफ्यूजन के कारण कई लोग  सिर्फ प्रोसेसर देखकर डिवाइस ले लेते हैं या सिर्फ च‍िपसेट देखकर. 

असल में ये दोनों डिवाइस के अलग-अलग पार्ट हैं और इनका काम भी अलग है. अगर आप भी कभी कंफ्यूज हुए हैं कि आखिर च‍िपसेट और प्रोसेसर में फर्क क्या है और कौन-सा कितना जरूरी है, तो चलिए हम आसान भाषा में आज आपको समझाते हैं.

Chipset Vs Processor: चिप क्या होती है?

चिप एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होता है, जो सिलिकॉन से बनता है और इसे माइक्रोचिप भी कहते हैं. इस चिप में कई छोटे-छोटे ट्रांजिस्टर लगे होते हैं, जो डेटा को प्रोसेस और स्टोर करने का काम करते हैं. चिप्स का इस्तेमाल मोबाइल, कंप्यूटर और बाकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में होता है.

Chipset Vs Processor: प्रोसेसर क्या होता है?

प्रोसेसर को हम CPU यानी सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट भी कहते हैं. आसान भाषा में कहे तो यह कंप्यूटर का दिमाग होता है. यह कंप्यूटर में चल रहे सारे कामों को संभालता है और दिए गए आदेशों को समझकर उनके हिसाब से काम करता है. प्रोसेसर सीधे चिप पर मौजूद होता है, लेकिन चिप का सिर्फ एक हिस्सा होता है. प्रोसेसर की स्पीड और ताकत सीधे कंप्यूटर की परफॉर्मेंस पर असर डालती है. आसान भाषा में कहें तो, चिप एक बड़ा टर्म है जिसमें कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक सर्किट आते हैं, जबकि प्रोसेसर एक स्पेशल चिप है जो कंप्यूटर के कामकाज को कंट्रोल करता है.

Chipset Vs Processor: दोनों में अंतर 

आप इसे इस तरह से समझे की चिप एक आम नाम है, जो किसी भी इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) के लिए बोला जाता है. इसे खास सेमीकंडक्टर मटीरियल पर बनाया जाता है और इसके अंदर मेमोरी, लॉजिक ब्लॉक जैसे कई पार्ट्स हो सकते हैं. अब प्रोसेसर या CPU एक खास तरह की चिप होती है, जो कंप्यूटर का दिमाग कहलाती है. ये ही सारे कैलकुलेशन, लॉजिक और कंट्रोल का काम करती है. यानी, हर प्रोसेसर चिप पर होता है, लेकिन हर चिप प्रोसेसर नहीं होती. कुछ चिप्स मेमोरी, सेंसर या और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक काम के लिए भी होती हैं. प्रोसेसर चिप का हिस्सा है, पर हर चिप सिर्फ प्रोसेसर नहीं होती.

यह भी पढ़ें: यूं ही ऑन रखते हैं मोबाइल का Bluetooth-Wifi? इन खतरों को जानने के बाद तुरंत बंद कर देंगे ये आदत

यह भी पढ़ें: कीबोर्ड में लगा स्पेसबार बटन इतना बड़ा क्यों होता है? बहुतों को नहीं पता इसके पीछे की वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >