Instagram पर छाई Cockroach Janta Party, 5 दिन में 12.7M फॉलोअर्स जोड़ BJP को छोड़ा पीछे

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही Cockroach Janta Party ने Instagram पर बड़ा डिजिटल धमाका कर दिया है. महज 5 दिनों में इस व्यंग्यात्मक अभियान ने 12.7M फॉलोअर्स जुटाकर बड़ी-बड़ी पॉलिटिकल पार्टी को पीछे कर दिया है.

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा नाम छाया हुआ है, जिसने भारतीय राजनीति के डिजिटल मैदान में हलचल मचा दी है. महज कुछ दिनों पहले शुरू हुआ व्यंग्यात्मक अभियान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party) अब इंस्टाग्राम पर करोड़ों यूजर्स की चर्चा का विषय बन चुका है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस नए नवेले पेज ने फॉलोअर्स के मामले में BJP जैसे बड़े राजनीतिक दल को भी पीछे छोड़ दिया है. बेरोजगारी, पेपर लीक और राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों पर युवाओं की नाराजगी को मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में उठाने वाले इस अभियान ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है.

कुछ ही दिनों में 12.7M फॉलोअर्स

@cockroachjantaparty नाम से चल रहा यह इंस्टाग्राम अकाउंट 21 मई को दोपहर 1 बजे तक 12.7M (12 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर चुका था, जबकि BJP के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @bjp4india पर लगभग 8.7M फॉलोअर्स हैं, कांग्रेस के @incindia अकाउंट पर लगभग 1.32 करोड़ फॉलोअर्स मौजूद हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के इंस्टाग्राम अकाउंट के करीब 19 लाख फॉलोअर्स हैं. ऐसे में इस कॉकरोच जनता पार्टी की इस ग्रोथ को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए.

कैसे हुई इस अभियान की शुरुआत?

इस अभियान की शुरुआत 16 मई को हुई थी. इसे युवाओं द्वारा शुरू किया गया एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन मूवमेंट बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कथित तौर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से उभरा. हालांकि, इंस्टाग्राम अकाउंट 17 मई को लॉन्च किया गया, लेकिन इससे पहले ही यह X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल होना शुरू हो चुका था.

युवाओं के मुद्दों पर फोकस

अपने बायो में यह मंच खुद को “युवाओं का, युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा बनाया गया राजनीतिक मोर्चा” बताता है. यह अभियान खासतौर पर बेरोजगारी, पेपर लीक, सरकारी भर्ती और राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों को उठा रहा है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा सोशल मीडिया यूजर्स इससे जुड़ते नजर आ रहे हैं.

78 घंटे में 30 लाख फॉलोअर्स

इस अकाउंट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि लॉन्च के महज 78 घंटे के भीतर इसके 30 लाख फॉलोअर्स हो गए थे. इसके बाद केवल 5 दिनों में यह आंकड़ा 12 मिलियन के पार पहुंच गया. खास बात यह भी है कि अब तक इस अकाउंट पर केवल 56 पोस्ट ही शेयर की गई हैं. इसके बावजूद यह कई पुराने और स्थापित राजनीतिक संगठनों से आगे निकल चुका है. वहीं, बीजेपी के इंस्टाग्राम पेज पर अब तक 18 हजार से ज्यादा पोस्ट शेयर किए जा चुके हैं.

बीजेपी को पीछे छोड़ने पर कसा तंज

बीजेपी को इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ने के बाद इस पेज ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया, “युवाओं की ताकत को कम मत आंकिए.” एक अन्य पोस्ट में अकाउंट ने बीजेपी के “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी” वाले दावे पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “World’s largest party they said.” इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर इस अभियान को लेकर बहस और तेज हो गई.

X पर भी तेजी से बढ़ रहा असर

यह अभियान सिर्फ इंस्टाग्राम तक ही नहीं है. X पर भी इसकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है. जहां शुरुआत में इसे मजाक के तौर पर देखा जा रहा था, वहीं अब 21 मई तक X पर इसके 1.65 लाख (165.5K) से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: IPL में डीपफेक का खेल, 1200 बेटिंग वेबसाइट्स का बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >